बैडमिंटन में, भारत की पुरुष युगल जोड़ी कृष्णा प्रसाद गरागा और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय ने आज फ़िनलैंड के वांता में आयोजित आर्क्टिक ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है,
भारतीय जोड़ी ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए चीन की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी हे जी टिंग और रेन शियांग यू को कड़े मुकाबले में 10-21, 21-18, 22-20 से हरा दिया,
हालांकि, पुरुष एकल में, एचएस प्रणॉय को शुरुआती दौर में ही बाहर होना पड़ा, वे चौथी वरीयता प्राप्त डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से 10-21, 9-21 से हार गए,
महिला एकल में, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने कनाडा की वेन यू झांग को 21-8, 21-11 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई,
तन्वी शर्मा भी दूसरे दौर में पहुंच गईं, उन्होंने ताइवान की चिउ पिन चियान को 21-15, 21-17 से हराया, हालांकि, इशरानी बरुआ को शीर्ष वरीयता प्राप्त थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन के हाथों 10-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा,
उन्नति हुड्डा, अश्मिता चालिहा और मालविका बंसोड़ भी शुरुआती दौर में ही बाहर हो गईं, उन्नति चीन की हान कियान शी से हार गईं, जबकि अश्मिता को डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफर्सन ने तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में हराया, वहीं मालविका को स्कॉटलैंड की किर्स्टी गिलमौर के हाथों सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा।
