Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. यादव, करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

Posted on August 29, 2026August 29, 2026 by admin

सीएम ने रीवा में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की आपात बैठक
चित्रकूट में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का लेंगे जायजा
अतिवृष्टि से मंदाकिनी नदी में बाढ़, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी

भोपाल/रीवा। जन-कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 29 अगस्त की शाम के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। वे जनता की परेशानी जानने और उनके समाधान के लिए नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे। उन्होंने रीवा में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अतिवृष्टि और बाढ़ के हालातों पर आपात बैठक की। वे सतना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचेंगे और चित्रकूट में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेंगे।

दरअसल, चित्रकूट में विगत दिनों से हो रही लगातार अतिवृष्टि से मंदाकिनी नदी में बाढ़ आ गई है। प्रशासन और रेस्क्यू की एसडीआरएफ टीम बचाव और राहत के काम में जुटी हुई है। मंदाकिनी नदी की बाढ़ से रामघाट से हनुमान धारा पहुंच मार्ग का पुराना पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। चित्रकूट में सेना के हेलीकॉप्टर भी बचाव कार्य कर रहे हैं। चित्रकूट में 6 आश्रय स्थलों पर जलभराव क्षेत्रों के प्रभावित लोगों के रुकने, भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था को गई है।

कंट्रोल रूम की व्यवस्था
बता दें, फिलहाल मन्दाकिनी नदी का जल स्तर अधिकतम फ्लड लेबल 136 मीटर के करीब पहुंच रहा है। दूसरी ओर, जबलपुर से आई एसडीईआरएफ टीम भी लोगों की मदद कर रही है। इस बीच बाढ़ एवं जल भराव की स्थिति में सूचना और सहायता के लिए कंट्रोल रूम टेलीफोन नंबर-07672-223211 की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पश्चिम एशिया तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: निर्यातकों के लिए ‘रिलीफ’ योजना का दायरा और समय-सीमा बढ़ी
  • गांधी जयंती: पीएम मोदी ने राजघाट और गांधी स्मृति में दी बापू को श्रद्धांजलि, सर्व-धर्म प्रार्थना सभा में हुए शामिल
  • एशियाई खेल: 2-9 से पिछड़ने के बाद सुजीत कलकल का महा-उलटफेर, ओलंपिक चैंपियन को हराकर जीता स्वर्ण पदक
  • गौपालक सम्मेलन 3 अक्टूबर को, केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें
  • महात्मा गांधी-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न शास्त्री को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme