Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

भारत बनाम अफगानिस्तान T20 सीरीज आज से शुरू: दिल्ली में पहला मुकाबला, ट्रैफ़िक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Posted on September 13, 2026September 13, 2026 by admin

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम आज शाम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। सीरीज के बाकी दो मैच भी इसी मैदान पर मंगलवार और गुरुवार को खेले जाएंगे।

इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं, जबकि तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है। दोनों टीमों के बीच T20 इतिहास की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी रहा है; भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ अब तक खेले गए 9 मैचों में से 8 में जीत दर्ज की है, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा।

दूसरी ओर, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए विशेष एड्वाइज़री जारी की है, क्योंकि यह मैच ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन के साथ आयोजित हो रहा है। इसके मद्देनजर स्टेडियम के आसपास और मध्य दिल्ली के इलाकों में दोपहर 2 बजे से ही ट्रैफिक डायवर्जन, प्रतिबंध और पार्किंग नियम लागू रहेंगे। दर्शकों को समय से निकलने, वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और केवल तय की गई एंट्री तथा पिक-अप/ड्रॉप पॉइंट्स का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पश्चिम एशिया तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: निर्यातकों के लिए ‘रिलीफ’ योजना का दायरा और समय-सीमा बढ़ी
  • गांधी जयंती: पीएम मोदी ने राजघाट और गांधी स्मृति में दी बापू को श्रद्धांजलि, सर्व-धर्म प्रार्थना सभा में हुए शामिल
  • एशियाई खेल: 2-9 से पिछड़ने के बाद सुजीत कलकल का महा-उलटफेर, ओलंपिक चैंपियन को हराकर जीता स्वर्ण पदक
  • गौपालक सम्मेलन 3 अक्टूबर को, केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें
  • महात्मा गांधी-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न शास्त्री को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme