Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

अश्मिता चालिहा ने रचा इतिहास, कोरिया मास्टर्स 2026 का खिताब जीतकर पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब किया अपने नाम

Posted on August 9, 2026August 9, 2026 by admin

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने शानदार वापसी करते हुए कोरिया मास्टर्स 2026 का महिला एकल खिताब अपने नाम कर लिया। असम की इस खिलाड़ी ने आज सुबह खेले गए फाइनल में चीन की हान कियान शी को 14-21, 21-14, 21-14 से हराकर अपने करियर का पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब जीता। मुकाबला 53 मिनट तक चला।

फाइनल में अश्मिता को पहले गेम में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने इसके बाद शानदार खेल दिखाते हुए लगातार दो गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में उन्होंने लय हासिल की और निर्णायक गेम में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।

अश्मिता ने इससे पहले सेमीफाइनल में अपनी हमवतन रक्षिता रामराज को 21-13, 16-21, 21-13 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, दूसरी ओर हान कियान शी ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की जी किम को 22-20, 18-21, 21-14 से मात देकर फाइनल का टिकट हासिल किया था।

अश्मिता चालिहा इससे पहले 2024 एशिया टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वर्ष 2019 के दक्षिण एशियाई खेलों में भी उन्होंने महिला एकल और टीम स्पर्धा, दोनों में स्वर्ण पदक हासिल किया था। कोरिया मास्टर्स का खिताब उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में एक और बड़ी उपलब्धि के रूप में जुड़ गया है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘बारिश-बुलेट और तिरंगा…,’ देखें देशभक्ति के लिए कैसे सीएम डॉ. मोहन ने पीछे छोड़ा प्रोटोकॉल
  • अश्मिता चालिहा ने रचा इतिहास, कोरिया मास्टर्स 2026 का खिताब जीतकर पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब किया अपने नाम
  • ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत: जानिए क्या है इस बार खास और कैसे मनाएगा पूरा देश उत्सव
  • सांची में समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला को देख अभिभूत हुए ब्रिक्स डेलीगेट्स
  • ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme