भारतीय सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी और ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए घाटी में सक्रिय लश्कर-ए-तैबा (LeT) के आखिरी बचे स्थानीय आतंकवादी लतीफ भट को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। यह कार्रवाई आज तड़के कुलगाम जिले में अंजाम दी गई।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर इस सफलता की जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस आतंकवादी का सफाया जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के संयुक्त और समन्वित प्रयासों से संभव हो सका है। इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने एक अन्य कार्रवाई में पिछले दिन कुलगाम में ही इसके सहयोगी उमर निसार को भी मार गिराया था।
उच्च स्तर की तालमेल से मिली सफलता
गृह मंत्री अमित शाह ने इस पूरे अभियान में सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल (Synergy) की सराहना की है। उन्होंने कहा कि देश को जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के वीर जवानों के अदम्य साहस और समर्पण पर गर्व है।
यह कार्रवाई घाटी में आतंकवाद की कमर तोड़ने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो रही है, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाلی के प्रयासों को और मजबूती मिली है।
