Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

आर्क्टिक ओपन बैडमिंटन: कृष्णा प्रसाद-पृथ्वी रॉय ने चीन की 5वीं वरीय जोड़ी को हराकर किया बड़ा उलटफेर, पीवी सिंधु और तन्वी शर्मा भी दूसरे दौर में पहुंचीं

Posted on October 7, 2026 by admin

बैडमिंटन में, भारत की पुरुष युगल जोड़ी कृष्णा प्रसाद गरागा और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय ने आज फ़िनलैंड के वांता में आयोजित आर्क्टिक ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है,

भारतीय जोड़ी ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए चीन की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी हे जी टिंग और रेन शियांग यू को कड़े मुकाबले में 10-21, 21-18, 22-20 से हरा दिया,

हालांकि, पुरुष एकल में, एचएस प्रणॉय को शुरुआती दौर में ही बाहर होना पड़ा, वे चौथी वरीयता प्राप्त डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से 10-21, 9-21 से हार गए,

महिला एकल में, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने कनाडा की वेन यू झांग को 21-8, 21-11 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई,

तन्वी शर्मा भी दूसरे दौर में पहुंच गईं, उन्होंने ताइवान की चिउ पिन चियान को 21-15, 21-17 से हराया, हालांकि, इशरानी बरुआ को शीर्ष वरीयता प्राप्त थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन के हाथों 10-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा,

उन्नति हुड्डा, अश्मिता चालिहा और मालविका बंसोड़ भी शुरुआती दौर में ही बाहर हो गईं, उन्नति चीन की हान कियान शी से हार गईं, जबकि अश्मिता को डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफर्सन ने तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में हराया, वहीं मालविका को स्कॉटलैंड की किर्स्टी गिलमौर के हाथों सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • आर्क्टिक ओपन बैडमिंटन: कृष्णा प्रसाद-पृथ्वी रॉय ने चीन की 5वीं वरीय जोड़ी को हराकर किया बड़ा उलटफेर, पीवी सिंधु और तन्वी शर्मा भी दूसरे दौर में पहुंचीं
  • पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी ने विश्व नेताओं को दिया धन्यवाद, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की जताई प्रतिबद्धता
  • रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme