Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

Posted on October 5, 2026 by admin

देश में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 60
अब भारतीय धरती पर जन्मे चीतों की संख्या हुई 41
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों को मिल रही सफलता

श्योपुर 5 अक्टूबर 2026। श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में एक बार फिर किलकारियां गूंजी हैं। यहां भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। उनके जन्म के साथ ही इलाके में चारों ओर खुशियों की लहर दौड़ गई है। इसके साथ ही अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है। इनमें 41 भारतीय धरती पर जन्मे चीते शामिल हैं। इस खुशी के मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने विशेषज्ञों सहित कूनो की पूरी टीम को बधाई दी है।

बता दें, KJP21, मुखी और KGP12 के बाद भारत में जन्मी तीसरी मादा चीता है। 5 नए शावकों के जन्म से देश में चीता संरक्षण एवं पुनर्स्थापना के प्रयासों को सफलता मिली है। इन शावकों का जन्म चीतों की नई पीढ़ी के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इन पांच शावकों को जन्म देने वाला पिता बोत्सवाना से लाया गया नर चीता है। इस प्रकार इन शावकों के जन्म के साथ भारत में बोत्सवाना वंशावली (Botswanan lineage) की शुरुआत हुई है। इससे देश में बढ़ती चीता आबादी में एक नई आनुवंशिक वंशावली का समावेश हुआ है।

चीता पुनर्स्थापना अभियान में जुड़ा एक और गौरवपूर्ण अध्याय
भारतीय धरती पर चीतों की एक और पीढ़ी का जन्म प्रोजेक्ट चीता की उल्लेखनीय यात्रा में एक और गौरवपूर्ण अध्याय है। यह उपलब्धि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता संरक्षण के लिए निरंतर किए जा रहे वैज्ञानिक प्रबंधन, निगरानी और संरक्षण प्रयासों को भी रेखांकित करती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रोजेक्ट चीता से जुड़े पशु चिकित्सकों, वन अधिकारियों, मैदानी अमले, प्रबंधन टीम को बधाई दी है। उनके समर्पण, प्रतिबद्धता और अथक प्रयासों से भारत में चीता पुनर्स्थापना की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट
  • भारत ओडीओपी संगम-2026: सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में ग्लोबली दिखेगा एमपी का हुनर, बाजार के खुलेंगे नए अवसर
  • सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान
  • सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme