Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह

Posted on October 1, 2026 by admin

जिला प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की
भ्रामक खबर फैलाने वालों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

उज्जैन 1 अक्टूबर 2026। महाकाल की नगरी उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी है। इस बीच उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कहा है कि उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के कार्य के दौरान छतरी चौक स्थित मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मस्जिद के कुछ हिस्से में क्षति हुई है। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि न तो कोई व्यक्ति घायल हुआ है और न ही कोई व्यक्ति कहीं फंसा हुआ है।

कलेक्टर रौशन सिंह ने कहा कि मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक खबर पर ध्यान न दें। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी धर्मों एवं समाजों के प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग मौके पर उपस्थित हैं और उनके साथ लगातार संवाद किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा सभी पक्षों के साथ समन्वय एवं संवाद के माध्यम से स्थिति को सामान्य बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

कलेक्टर रौशन सिंह ने कहा कि सभी नागरिकों से अपील है कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखें और केवल अधिकृत एवं विश्वसनीय जानकारी पर ही भरोसा करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया अथवा किसी अन्य माध्यम से अफवाह, भ्रामक सूचना या गलत खबर फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी
  • रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट
  • एशियन गेम्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
  • सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme