Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

‘जश्न-ए-इंकलाब’ से खटकर कलां तक: भगत सिंह की 119वीं जयंती पर याद किया गया अमर बलिदान

Posted on September 28, 2026 by admin

क्रांति का दूसरा नाम बन चुके शहीद-ए-आजम भगत सिंह को उनकी 119वीं जन्मजयंती पर आज पूरा राष्ट्र याद कर रहा है। 28 सितंबर 1907 को लायलपुर के बंगा गांव में जन्मे भगत सिंह के बचपन का नाम ‘भागोंवाला’ था, जिसका अर्थ होता है किस्मत वाला। भारत माता की वेदी पर राजगुरु और सुखदेव के साथ हंसते-हंसते प्राण न्योछावर करने वाले इस नायक ने वास्तव में भारत के इतिहास को समृद्ध बनाया।

इस खास दिन पर पंजाब के लुधियाना में ‘जश्न-ए-इंकलाब’ कार्यक्रम के जरिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उन्हें नमन किया जा रहा है। इसके साथ ही शहीद भगत सिंह नगर के खटकर कलां (पैतृक गांव) में भी लोगों का तांता लगा हुआ है, जहां श्रद्धालु और नागरिक उनके प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए शहीद भगत सिंह के अतुलनीय योगदान को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि भगत सिंह का अदम्य शौर्य और भारत की स्वाधीनता के लिए सर्वस्व अर्पण करने की भावना देश के युवा वर्ग के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी
  • रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट
  • एशियन गेम्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
  • सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme