Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

Posted on September 24, 2026September 24, 2026 by admin

भोपाल के भेल दशहरा मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

24 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 सितंबर को भोपाल के भेल दशहरा मैदान पहुंचे। उन्होंने यहां 25 सितंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सरकार के इस कदम को क्रांतिकारी बताया। उन्होंने बसों के अंदर की सुविधाओं की भी जानकारी ली।

इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से कहा कि मध्यप्रदेश के लिए कल का दिन ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हमने बड़ा निर्णय लिया है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार 21 साल बाद फिर से लोक परिवहन बस सेवा शुरू करने जा रही है। इस बस सर्विस का स्वरूप अपने आप में यूनिक मॉडल है।

यात्रियों को मिलेगी हर सुविधा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसमें ई-बस से लेकर सर्वसुविधायुक्त सभी प्रकार की बसें चरणबद्ध रूप से हर नगर-हर जिले तक संचालित की जाएंगी। इसमें यात्रियों के लिए पूरी सुविधा, पानी की सुविधा, बस स्टॉप, बस स्टैंड से लेकर हर चीज उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी कंट्रोलिंग भी बेहतर तरीके से होगी। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में 5 लाख किमी से ज्यादा सड़कें हैं। अब हम उन बड़े राज्यों में शामिल हो गए हैं, जिनके पास खुद की परिवहन सेवा है।

हर जगह होगी एमपी की कनेक्टिविटी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार के बनने के बाद दो मेट्रो भी राज्य में शुरू हुई हैं। अब हम सड़क परिवहन के अभाव को दूर कर रहे हैं। आज हमारे गांव के अंदर इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर है। लोग आवागमन की बेहतर सुविधा चाहते हैं। इसलिए इंटरसिटी बसें भी हैं और इंट्रा सिटी बसें भी हैं। लग्जरी बसें सभी देव स्थानों, जैसे ओडिशा के जगन्नाथपुरी से लेकर रामेश्वरम, मथुरा, चार धाम तक, अन्य राज्यों तक यात्रियों को सफर कराएंगी। इन जगहों तक हमारी पहुंच बनेगी। इन बसों के संचालन का निर्णय क्रांतिकारी फैसला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि जनता को हमारी सरकार का यह फैसला पसंद आएगा।

Recent Posts

  • गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी
  • रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट
  • एशियन गेम्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
  • सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme