तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल काफी पॉपुलर सीरियल है। और इसमें काफी मजेदार किरदार भी है। शो में बबिता जी का किरदार निभा रही मुनमुन दत्ता आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है।
इस शो के दो किरदार राज अनादकट जो की शो में टप्पू के किरदार में है और मुनमुन दत्ता जो की बबिता जी के किरदार में है। इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर आये दिन सोशल मीडिया पर नई – नई खबरे सुनने को मिलती है।
दोनों के बारे में यह भी सुना गया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। जिसकी वजह से आए दिन राज और मुनमुन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा होती दिखती हैं। लेकिन इस सब के बावजूद मुनमुन ने अभी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये अपने फेन्स को अपने पार्टनर से मिलाया। मुनमुन इसमें काफी खुश नज़र आ रही है लेकिन लोग उनकी इस पोस्ट को देखकर हैरान है।
वीडियो में मुनमुन एक ग्रीन रंग के मॉन्स्टर को गले लगाए दिखाई दे रही है। जिसके साथ मस्ती करते हुए वह मॉन्स्टर की तरफ इशारा करती है और मॉन्स्टर भी उसे बार – बार किस करते नज़र आ रहा है। इस दौरान मुनमुन के चेहरे पर खूबसूरत सी मुस्कुराहट देखने को मिल रही है।
View this post on Instagram
मुनमुन की इस वीडियो को 13 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मुनमुन ने कैप्शन में लिखा ‘ये ट्रेंड आखिर मैंने अपने पार्टनर के साथ किया।’ मुनमुन का ये पोस्ट उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।