आप लोगो ने 2-3 पत्नी वाले व्यक्तियों के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना है की एक शख्स की 700 पत्निया और 300 रखैले है, नहीं ना? लेकिन यह बात शत प्रतिशत सही है की एक शख्स की 700 पत्निया है तो आइये अब जानते है यह शख्स कौन था?
हम जिस व्यक्ति की बात कर रहे है उनका नाम सुलैमान (Solomon) है| सुलैमान इसराइल ले राजा थे, उन्होंने अपने सम्पूर्ण जीवन काल में बहुत सारी विदेशी राजकुमारियो से शादी की थी| ऐसा माना जाता है की उनकी करीब 700 बिविया थी और 300 अन्य रखैले थी|
यह भी पढ़े: यह खुनी टेलीफोन बना था लाखो लोगो की मौत का कारण, जानिये क्यों ?
बाइबिल में बताई गयी कहानी के अनुसार, किंग सुलैमान यरुशलम का प्रसिद्द मंदिर तथा बहुत से महल और दुर्ग बनवाए थे। उन्होंने अपने अन्तराष्ट्रीय संबंधो को मजबूत बनाने के लिए मिस्र के फिरौन की बेटी के साथ और अन्य राजकुमारियों के साथ-साथ अम्मोन, एदोम, सिडोन, मोआब और हित्तियों की महिलाओ से भी विवाह किया था| उन्होंने यरुशलेम के प्रसिद्द मंदिर को देश के धार्मिक जीवन का केंद्र बनाया था साथ की अन्य बातो का भी केन्द्रीकरण किया|