Malaika Arora अरोड़ा ने खोला जिंदगी से जुड़ा बड़ा राज, कहा- प्रेग्नेंसी के दौरान भी…

Malaika Arora Interview

बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोरा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। उनकी शेयर की गयी फोटोज और वीडियोस लोगो को काफी पसंद आती है। और उनको काफी तारीफे भी सुनने को मिलती है। बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान रखने वाली मलाइका अरोरा ने अपने से जुडी कुछ बातों को ऐसे बताया। मलाइका ने बताया की उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम किया है।

Malaika Arora

नेहा धूपिया के एक शो जिसका नाम था ‘नो फ़िल्टर’ उसमे मलाइका ने इस बात को कहा की मैंने प्रेग्नेंसी से पहले भी काम किया, उन दौरान भी काम किया और डिलीवरी के 40 दिन बाद भी काम करना शुरू कर दिया था। मैंने अपने बच्चे के लिए 40 दिन का ऑफ लिया था, क्योंकि मेरी मम्मी ऐसी थीं कि “नहीं तुम्हें करना पड़ेगा।” इसके 40 दिन बाद ही मैंने इंडस्ट्री में शूटिंग शुरू कर दी थी। मलाइका ने यह भी बताया की उनको अपने करियर के शुरुआती समय में उनके डार्क कलर को लेकर काफी भेदभाव का सामना करना पड़ा। लोग डार्क स्किन और फेयर स्किन के बीच भेदभाव करते थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

करियर के शुरुआती समय मे मलाइका अरोड़ा ने एक वीडियो जॉकी के रूप में काम किया। उसके बाद वो कई डांस वीडियोज़ और फिल्मों के गानों में दिखाई दीं। अपनी फोटो और वीडियो के अलावा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। नेहा धूपिया के शो में ही मलाइका अरोड़ा ने बताया कि वह अर्जुन कपूर से बीच पर शादी करना चाहती हैं। दोनों कलाकारों ने ही अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली स्वीकार कर लिया है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने एक्ट्रेस के साथ एक रोमांटिक फोटो भी शेयर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top