लड़के ने कुकर से की शादी, दूल्हा बनकर किया विवाह और 4 दिन बाद दिया तलाक – बताई तलाक की वजह

Man married with cooker

आपने कई तरह की अजीबो-गरीब शादियों के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको एक हेरान करने वाली शादी के बारे में आपको बताने जा रहे है। जिसे सुनकर आप भी हेरान हो जायेगे, यह शादी दूल्हा दुल्हन की नही बल्कि एक कुकर से की गयी शादी है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही, जिसमें एक जवान शख्स अपने खाना बनाने वाले कुकर से शादी कर रहा है। सुनने में आपको यह अजीब लगेगा लेकिन यह सच है।

Indonesia News

हम सभी जानते है की प्यार अंधा होता है, प्यार में शख्स अपने प्रेमी-प्रेमिका से इतना प्यार करने लगता है कि उससे शादी करने के लिए सारी हदों को लांघ सकता है। लेकिन यह घटना इंडोनेशिया के एक शख्स की है, जो शादी की वजह से आज सुर्खियों में।

इस लड़के का नाम खोइरुल अनाम है, यह इंडोनेशिया के फेमस कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने अपनी अपनी शादी से जबरदस्त हलचल मचा दी है। उसने किसी इंसान से नहीं, बल्कि एक प्रेशर कुकर से शादी  की है। उनकी शादी की फोटो देखकर आज हर कोई दांग रह गया है।

Indonesia married News

फोटोज को पोस्ट करते हुए शख्स ने लिखा कि उनकी दुल्हन सुंदर है, उनकी बात मानती है, कुछ बोलती नहीं है और खाना बनाने में काफी अच्छी है। उसने सफेद रंग के कुकर को भी दुल्हन की तरह सजाया था, इसके साथ ही वह अपने कुकर को किस करते भी नजर आ रहा है। इसके लिए उसने कुकर के साथ शादी करने के बाद शादी के पेपर्स पर साइन भी किया और कुकर को अपनी पत्नी माना।

Indonesia married News

उसके बाद उसने शादी के 4 दिन बाद ही उन्होंने अपनी नई दुल्हन को तलाक भी दे दिया। तलाक देने का कारण, शादी करने से ज्यादा अजीबोगरीब है। उसने बताया की उनकी पत्नी को सिर्फ चावल पकाना आता है और कुछ नहीं, इसलिए उसने इसे तलाक दे दिया।

खोइरुल अनाम इंडोनेशिया के फेमस कंटेंट क्रिएटर हैं और फेसबुक पर उनका वेरिफाइड प्रोफाइल है। उनके इस पोस्ट को अभी तक 44 हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है और हजालों लोगों ने इसको लाइक कर कमेंट भी किया है। इस शादी को लोग बड़ी अजीब मान रहे हैऔर उनका फोटो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top