आज दुनिया बड़ी आगे निकल गयी है और दुनिया में अब बहुत ही कम ऐसे देश बचे है जहां आज भी राजशाही होती है। आज हम उन्ही में से एक के बारे में बताने जा रहे है जिसका नाम द किंगडम ऑफ एस्वातिनी (King of Mswati iii Eswatini) है। यह दक्षिण अफ्रीका और मोजैंबिक की सीमाओं से सटा हुआ अहइ और यहाँ अक्सर राजा मस्वाती तृतीय को लेकर चर्चा होती रहती है।
राजा की है इतनी रानियां
जब आप भी इनके बारे में जानेंगे तो हराना रह जायेंगे, यह राजा मस्वाती तृतीय अपने रंगीन मिजाज और ऐशोआराम के लिए जाने जाते है। आपको जानकर हैरानी होगी की राजा मस्वाती की एक या दो नहीं बल्कि 15 रानियाँ और 30 बच्चे है और उससे ज्यादा हैरानी की बात तो यह है की इनके पिता सोभूजा की 125 रानियाँ थी।
राजा मस्वाती (King Of Mswati iii) की गिनती अमीर राजाओं में की जाती है इनकी कुल सम्पति लगभग 200 मिलियन डॉलर है और इन्होने अपनी रानियों के लिए आलिशान महल बनवा रखे है। इस देश में हर साल अगस्त-सितंबर महीने में महारानी की मां के शाही गांव लुदजिजिनी में उम्हलांगा सेरेमनी का आयोजन किया जाता है और इसमें 10 हजार से ज्यादा कुवारी लड़कियां और बच्चिया हिस्सा लेती है।
राजा के सामने बिना कपड़ों के डांस करती है कुंवारी लड़कियां
यहां तक की जो अपने राजा और प्रजा के सामने बिना कपड़ो के डांस करती है और इस दौरान राजा का दिल जिस लड़की पर आ जाता है वही राजा की नई रानी बनती है यानि रानियों की संख्या बढ़ती जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस परम्परा के चलते देश की कई युवतियों ने विरोध भी किया था और कई लड़कियों ने इस परेड का हिस्सा बनने से भी मना कर दिया था जब राजा को इस बात का पता चला तो उन्होंने लड़कियों के घर वालो से भारी जुरमाना लिया।