सोनी पर आयोजित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में एक कंटेस्टेंट ने 1 करोड़ के सवाल पर आकर शो को क्वीट कर दिया। महिला का नाम सविता है। यह जोधपुर की रहने वाली हैं और पेशे से डिविज़नल रेलवे हॉस्पिटल की सीनियर निर्सिंग सुपरीटेंडेंट हैं। सविता ने मंगलवार तक 12 लाख 50 हज़ार की धनराशी जीत ली थी। वहीं बुधवार को उन्होंने 25 लाख रुपए के प्रश्न से गेम शुरू किया।
सविता ने 50 लाख तक आकर अगले प्रश्न के जवाब पर क्वीट किया। क्योकि उसे अगले प्रश्न का जवाब नहीं पता था। यह अगला प्रश्न 1 करोड़ का था। सविता से 1 करोड़ रुपए का जो सवाल पूछा गया वो प्रथम विश्व युद्ध से जुड़ा हुआ था, जिसका जवाब कंटेस्टेंट को नहीं पता था…
सविता अगर 1 करोड़ रुपए जीत जाती तो इस सीज़न की वो दूसरी महिला कंटेस्टेंट होतीं जो अमिताभ बच्चन के शो से करोड़पति बनकर जाती।
सवाल : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तुर्की में 1915-16 में भारतीय सेना के करीब 16000 से अधिक सैनिकों ने मित्र राष्ट्रों के साथ मिलकर बहादुरी से युद्ध किया था?
ऑप्शन्स :
A . गैलिसिया
B . अकारा
C . तब्सोरा
D . गलीपोली
इस सवाल का सही जवाब था : गलीपोली
View this post on Instagram
KBC को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा हो चुका है, लेकिन शो में अभी तक एक ही करोड़पति बन पाया है। इसके पहले आगरा की हिमानी बुंदेल सीज़न पहली और फिलहाल इकलौती करोड़पति बनी हैं। हिमानी ने शो में 1 करोड़ रुपए जीते हैं, हालांकि उनके सामने 7 करोड़ का प्रश्न भी रखा गया था, लेकिन हिमानी को उस प्रश्न उत्तर नहीं पता था, इसलिए उन्होंने शो क्विट कर दिया था। सविता से पहले प्रांशु नाम के एक कंटेस्टेंट भी 1 करोड़ के प्रश्न तक पहुंचे थे।