मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर का एक लड़की का वीडियो अभी खूब बवाल मचा रहा है। वीडियो में लड़की मंदिर परिसर में बॉलीवुड सांग पर डांस करती हुई दिखाई दे रही है।
इसके पहले के इंदौर में और छतरपुर में डांस के मामले का विवाद अभी थमा ही नहीं था की यह एक नया मुद्दा सामने आया। मंदिर में एक महिला ने बॉलीवुड गाने, ‘रग-रग में इस तरह तू समाने लगा…’ पर डांस किया। मंदिर में बना ये वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया। इस पर महाकाल मंदिर के पुजारियों का विरोध शुरू हो गया है। उनका कहना है कि वीडियो बनाने वाली महिला को अब कभी मंदिर परिसर में घुसने न दिया जाए।
लड़की का यह वीडियो महाकाल के मुख्य ज्योतिर्लिंग के ठीक ऊपर बने ओंकारेश्वर मंदिर के पास बनाया गया है। यह वीडियो जैसे ही सामने आया, मंदिर के वरिष्ठ पंडित महेश पुजारी ने कहा कि हमें ये वीडियो घोर आपत्तिजनक लगा। ये देव स्थान है, यहां इस तरह फिल्मी गीतों पर डांस करना ठीक नहीं। ये जगह महाकाल की है, महाकाल में करोड़ों लोगों की आस्था है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सभी लोगों का प्रवेश मंदिर में वर्जित कर देना चाहिए। बजरंग दल ने भी कहा है कि इस तरह के वीडियो बनाने वाली महिलाओं के खिलाफ शिकायत की जाएगी।
मंदिर परिसर का यह वीडियो mishuroshan1509 द्वारा अपलोड किया गया। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ महिला को तलाश किया गया लेकिन वह नहीं मिली। इसके पहले भी मंदिर में इस तरह की घटनाओ के बारे में सुना गया है, जैसे कुछ समय पहले एक लड़की कुत्ते को लेकर मंदिर परिसर में आयी थी और एक बार तो एक महिला पुलिस ने अपने जन्मदिन पर मंदिर परिसर में ही केक काटा था।
इस तरह का मंदिर परिसर में डांस का वीडियो का मामला छतरपुर का भी सामने आया था जिसको लेकर भी काफी हंगामा हुआ था। लेकिन
News18 से बातचीत में लड़की ने माफी मांग ली थी। वीडियो बनाने वाली लड़की का नाम आरती साहू है। वह यूट्यूब वीडियो इंफ्लूएंसर है। उसने ये वीडियो जनराय टोरिया मंदिर में बनाया था।