Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

हर घर तिरंगा अभियान प्रदेश में मनाया जा रहा है उत्साह और उल्लास के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Posted on August 11, 2026August 11, 2026 by admin

राज्य सरकार विकास परक और जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर बढ़ा रही है आगे
सभी शासकीय विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया आरंभ
लोकभवन में राज्यपाल श्री पटेल से भेंट के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मीडिया से चर्चा

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से भेंट के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक भवन के बाहर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। आज दुनिया भारत की ओर आशान्वित भाव से देखती है। राज्य सरकार, प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत@2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर विकास परक और जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्यपाल श्री पटेल को अवगत कराया कि प्रदेश में उत्साह और उल्लास के साथ हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गतिविधियां जारी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्यपाल श्री पटेल से चर्चा के दौरान उन्हें अवगत कराया की राज्य सरकार ने सभी शासकीय विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया आरंभ की है। पिछले दिनों प्रदेश के सभी पात्र अधिकारी और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। यह पदोन्नति प्रक्रिया लंबे समय से अटकी हुई थी, हमारे अधिकारी-कर्मचारी कई वर्षों से पदोन्नति प्रक्रिया आरंभ होने की प्रतीक्षा में थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्यपाल श्री पटेल को आगामी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रदेश स्तर पर जारी व्यापक तैयारियों से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि भेंट के दौरान प्रदेश में इंदौर-उज्जैन और भोपाल-सीहोर मेट्रोपोलिटन सिटी बनाए जाने, विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) सहित कई विधेयकों को पारित करने, अलनीनो प्रभाव के कारण राज्य में अब तक 15 प्रतिशत कम बारिश की स्थिति और प्रदेश में जारी विकासपरक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षकों को किया सम्मानित, तकनीक और नवाचार अपनाने का दिया संदेश
  • भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • नेपाल बाढ़ राहत, जयशंकर की यूक्रेन यात्रा और वैश्विक मुद्दों पर विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता: जानें मुख्य बातें
  • बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme