Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

सीएम डॉ. यादव ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कहा- रोज झूठ बोलते हैं एलओपी, देश से माफी मांगें

Posted on August 11, 2026August 11, 2026 by admin

पिछले कई दिनों से विपक्ष बाधित कर रहा संसद की कार्यवाही
रोज नया झूठ बोलकर देश-जनता को भ्रमित कर रहे नेता प्रतिपक्ष
एक बात पर टिक ही नहीं रहा विपक्ष

11 अगस्त 2026। संसद का मानसून सत्र कई दिनों से लगातार बाधित हो रहा है। इस बाधा के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी रोज झूठ बोल रहे हैं। उनके व्यवहार से दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है। इसलिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। राहुल अपने ही पार्टी के अन्य सदस्यों का अपमान कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से कहा कि राहुल गांधी बीते 15 दिन से संसद की लगातार कार्यवाही बाधित कर रहे हैं। नित नए झूठे हथकंडे लगाकर देश को-सांसदों और समाज का भ्रमित कर रहे हैं। मैं बड़ी जवाबदारी से कहना चाहूंगा कि यह गलत है। विपक्ष गृह मंत्री जवाब दें-गृह मंत्री जवाब दें, कहकर सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा है। विपक्ष एक बात पर टिक ही नहीं पा रहा। नीट की बात करते-करते गोली चलाने की बात पर पहुंच गए। जब गोली चली ही नहीं तो, उसकी बात कैसे होगी।

भारत की साख गिरा रही कांग्रेस
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों की बात करते हैं, लेकिन झारखंड के मसले को लेकर यूपी पहुंच जाते हैं। इस तरह से कार्यवाही नहीं चलती। राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए और नेता प्रतिपक्ष होने के नाते सदन में बात करनी चाहिए। उनके निंदनीय व्यवहार से दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा गिरती है। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। इसलिए भावी पीढ़ी के लिए भी अच्छा होगा कि हम अपने आचरण से मर्यादा बनाकर चलें। उन्होंने कहा कि रोज नया झूठ बोलने और चालाकियां करने से कोई प्रभाव नहीं पड़ता। जनता सब जानती है। उनकी हरकतों की वजह से कांग्रेस के दूसरे नेताओं का भी अपमान होता है। मुझे उम्मीद है कि वे अपने आचरण को भविष्य में सुधारेंगे।

Recent Posts

  • रायपुर : छत्तीसगढ़ को ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’, शासकीय खरीदी दोगुनी होकर ₹3,935 करोड़ पहुंची
  • रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बहुउद्देशीय मिनी स्टेडियम और इनडोर हॉल का किया लोकार्पण
  • भोपाल मेट्रो-पोलिटिन क्षेत्र विकास के लिए मंत्रि-परिषद की ठोस पहल
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का लिया जायज़ा
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme