Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेताओं को खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित, गोल्ड मेडलिस्ट्स को मिले 30-30 लाख रुपये

Posted on August 5, 2026August 5, 2026 by admin

नई दिल्ली: केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग, जूडो और पैरा-एथलेटिक्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को नकद पुरस्कारों से नवाजा, जिसमें स्वर्ण पदक विजेताओं को 30 लाख रुपये, रजत पदक विजेताओं को 20 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 10 लाख रुपये के चेक सौंपे गए।

ग्लासगो में हुए इन खेलों में भारतीय बॉक्सिंग दल ने कुल 10 मेडल जीतकर मेडल तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। बॉक्सिंग में सात स्वर्ण मेडल प्रीति पवार, जैस्मिन लंबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घांघस, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच और अंकुश पांघाल ने अपने नाम किए, जबकि जादुमनी सिंह, ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन और नरेंद्र बेरवाल ने रजत पदक जीते। वहीं, जूडो में भारत ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज करते हुए दो गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज सहित चार मेडल जीते। अस्मिता कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला जूडोका और हर्ष पहले भारतीय पुरुष जूडोका बने। पैरा-एथलेटिक्स दल ने भी शानदार प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की क्षमता का लोहा मनवाया।

खिलाड़ियों को बधाई देते हुए डॉ. मांडविया ने उनसे कहा कि वे अपने सक्रिय करियर के बाद केवल सरकारी नौकरी तक सीमित न रहें, बल्कि 36,000 करोड़ रुपये की विस्तारित ‘खेलो इंडिया’ योजना का लाभ उठाकर अपनी स्पोर्ट्स एकेडमी खोलें और अगली पीढ़ी के मार्गदर्शक बनें। उन्होंने आगामी एशियन गेम्स 2026 की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ खिलाड़ियों को सफलता में कोच के अमूल्य योगदान को कभी न भूलने का संदेश दिया। बता दें कि इन खिलाड़ियों को टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) और साई (SAI) के माध्यम से विश्वस्तरीय सुविधाएं एवं प्रशिक्षण सहायता प्रदान की गई है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक के पहले दिन क्रिएटिव इकोनॉमी, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक उद्योग और सांस्कृतिक विरासत पर हुई चर्चा
  • डेंगू से जंग में श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने बढ़ाया हाथ, सौंपी 500 लीटर कीटनाशक दवा की खेप
  • कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेताओं को खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित, गोल्ड मेडलिस्ट्स को मिले 30-30 लाख रुपये
  • भारत में ईवी बाजार में भारी उछाल: 2034 तक 191 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, 9 वर्षों में 46 गुना बढ़ी बिक्री
  • रेपो रेट यथावत रखने के आरबीआई के फैसले का उद्योग जगत ने किया स्वागत, निवेश और विकास को मिलेगी मजबूती

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme