Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

राज्यपाल श्री पटेल ने स्काउट्स एवं गाइड स्कार्फ धारण किया

Posted on August 1, 2026August 1, 2026 by admin

लोकभवन में विश्व स्कार्फ दिवस मना

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में स्काउट एवं गाइड विश्व स्कार्फ दिवस लोकभवन में शनिवार को मनाया गया। राज्यपाल श्री पटेल ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रदेश पदाधिकारयों को प्रतिज्ञा दिलाई। राज्यपाल को स्काउट एवं गाइड का स्कार्फ पहना कर सम्मानित कर पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।         

इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाईड्स के अतिरिक्त मुख्य आयुक्त श्री राजीव जैन, राज्य सचिव श्री धीरेन्द्र मिश्रा, संयुक्त राज्य सचिव श्रीमती जानकी सिंह और राज्य प्रशिक्षण आयुक्त श्री बी.एल. शर्मा उपस्थित थे।

विदित हो कि प्रतिवर्ष 01 अगस्त को स्काउट्स एवं गाइड्स विश्व स्कार्फ दिवस मनाया जाता है। राज्यपाल, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य संरक्षक होते हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एशियन गेम्स: मुक्केबाजी में लवलीना और तीरंदाजी में महिला टीम ने रचा इतिहास, भारत ने जीते स्वर्ण पदक
  • गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी
  • रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट
  • एशियन गेम्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme