Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर में देंगे बड़ी विकास सौगातें

Posted on July 31, 2026July 31, 2026 by admin

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 लाख पौधारोपण महाअभियान का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 01 अगस्त को जबलपुर प्रवास के दौरान शहरवासियों को विकास, स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़ी कई बड़ी सौगाते देंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव डुमना नेचर पार्क में ‘कैच द रेन’ अभियान के अंतर्गत 11 लाख पौधारोपण अभियान की शुरुआत करेंगे, जिसके तहत उमरिया, डुमना और कठौंदा में मियावाकी पद्धति से 5 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा, उमरिया में 5 एकड़ के पौध-पहचान पार्क, डुमना में ‘नवग्रह वाटिका’ और जल संरक्षण के लिए ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत सोकपिट्स बनाने का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव घंटाघरस्थित गीता भवन में आयोजित कार्यक्रम में 362.31 करोड़ रुपये की लागत से तैयार ‘अमृत 1.0’ सीवेज परियोजना और कठौंदा, ललपुर व तेवर में बने तीन बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण करेंगे, जिससे 89 हजार घरों को फायदा मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिविल लाइन में आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडर्न लॉन्ड्री की सौगात देंगे। वहीं, गुरंदी में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बने नए पक्के मत्स्य बाजार का लोकार्पण किया जाएगा, जहाँ 55 व्यापारियों को अत्याधुनिक सुविधाओं वाली दुकानें मिलेंगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव कार्यक्रम के दौरान ई-सिटी बस का शुभारंभ करेंगे तथा पीएम स्वनिधि के 500 हितग्राहियों को डिजिटल कार्ड प्रदान करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव तिलवारा स्थित नव निर्मित थाना व पुलिस आवासों का लोकार्पण भी करेंगे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हरित ऊर्जा क्षेत्र को नई गति देने की दिशा में केंद्रीय कैबिनेट का महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों और किसानों के प्रोत्साहन के निर्णयों के लिए माना आभार
  • केंद्रीय कैबिनेट के दो बड़े फैसले: PM-किसान योजना 2030-31 तक विस्तारित, ‘समुद्र मंथन’ राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना को मिली हरी झंडी
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर में देंगे बड़ी विकास सौगातें
  • बहनों की शक्ति और आशीर्वाद से आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • July 2026

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme