Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

भारतीय संस्कृति में गुरु को सदैव उच्च स्थान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Posted on July 29, 2026July 30, 2026 by admin

मुख्यमंत्री गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदसौर में आयोजित कार्यक्रम में वीसी से हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सदैव उच्च स्थान दिया गया है। गुरु की महिमा अपार है गुरुओं के प्रति हम सदैव कृतज्ञ रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मंदसौर में आयोजित गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत में गुरुओं की गौरवशाली परंपरा रही है। आदि शंकराचार्य, वेदव्यास जी जैसे गुरुओं के माध्यम से हमारी संस्कृति में शिक्षा के साथ प्रेम भक्ति दया करुणा अनुशासन आदि संस्कार पुष्पित पल्लवित हुए हैं। गुरु की गादी से ही चरित्र निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि उज्जैन के सांदीपनि आश्रम की महता पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश में संचालित किये जा रहे सांदीपनि स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में देश में सर्वश्रेष्ठ स्थान बनाए हुए हैं अब प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी भी सांदीपनि विद्यालयों की ओर आ रहे हैं। प्रदेश में 25 हजार करोड रुपए राशि के प्रावधान के साथ स्थान पर सांदीपनि विद्यालय प्रारंभ किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदसौर कार्यक्रम में उपस्थित गुरु पंडित श्री भीमाशंकर शास्त्री जी के गौ संरक्षण कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए उनके संकल्प के लिये बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे अवसर मिलते ही आगामी दिनों मंदसौर आएंगे। श्रावण मास के दौरान धूमधाम से भगवान की सवारी आयोजित की जाएगी। सवारी के दौरान पुलिस बैंड की भी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरू पुर्णिमा की सभी को बधाई भी दी।

मंदसौर कृषि मंडी प्रांगण में इस अवसर पर गुरुदेव पंडित श्री भीमाशंकर शास्त्री जी, विधायक श्री विपिन जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दूर्गा विजय पाटीदार, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसौदिया, पूर्व मंत्री श्री नरेन्द्र नाहटा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, श्री महेन्द्र गुर्जर, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, पुलिस अधिक्षक श्री विनोद कुमार मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल एवं भक्तगण एवं शिष्यगण उपस्थित थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी
  • रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट
  • एशियन गेम्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
  • सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme