Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर एसटीएफ जबलपुर के वनरक्षक श्री तौहेल को किया सम्मानित

Posted on July 29, 2026July 29, 2026 by admin

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर आज आयोजित विशेष समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) जबलपुर इकाई के वनरक्षक श्री संदीप कुमार तौहेल को उत्कृष्ट वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), मध्यप्रदेश के अंतर्गत कार्यरत स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स राज्य में वन्यप्राणी अपराधों की रोकथाम और अन्वेषण (Investigation) की शीर्ष संस्था है। पुलिस विभाग की एसटीएफ, एटीएस और सीआईडी की तर्ज पर काम करने वाली इस विशेष इकाई का कार्यक्षेत्र केवल संरक्षित क्षेत्रों (टाइगर रिजर्व व राष्ट्रीय उद्यान) तक ही सीमित नहीं है, बल्कि संपूर्ण मध्यप्रदेश में फैला हुआ है।

वर्ष 2008 में ‘एंटीपोचिंग स्क्वाड’ के रूप में स्थापित और बाद में एसटीएसएफ के रूप में पुनर्गठित इस संस्था की चार क्षेत्रीय इकाइयाँ (भोपाल, इंदौर, जबलपुर और शिवपुरी) निरंतर सक्रिय हैं। एसटीएसएफ द्वारा वन्यजीवों की सुरक्षा और तस्करी के खिलाफ किए गए असाधारण प्रयासों को न केवल राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय पुलिस संगठन (इंटरपोल) द्वारा भी 4 बार सम्मानित किया जा चुका है।

इसी निरंतर उत्कृष्ट परंपरा को कायम रखते हुए वनरक्षक श्री तौहेल को उनके उच्च कोटि के अन्वेषण और समर्पण के लिए राज्य स्तर पर यह गौरवपूर्ण सम्मान प्रदान किया गया है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारतीय संस्कृति में गुरु को सदैव उच्च स्थान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, स्लॉट बुकिंग अब 10 अगस्त तक
  • अद्वितीय है महर्षि सांदीपनि आश्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • रायपुर : गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद
  • रायपुर : गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • July 2026

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme