Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

देवास के महाप्रबंधक उद्योग को किया निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी

Posted on November 27, 2026 by admin


नल जल योजना की शिकायत पर ठेकेदार पर लगाई दस लाख की पेनल्टी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाधान ऑनलाइन में सुनी आवेदकों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

27 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देवास में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल होकर आवेदकों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कार्यक्रम के दौरान आवेदक की समस्या का त्वरित समाधान नहीं करने और इससे संबंधित प्रकरण की नस्ती प्रस्तुत नहीं कर पाने और समस्या के समाधान के प्रति उदासीनता बरतने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए देवास के महाप्रबंधक उद्योग श्री रतन सिंह डावर को निलंबित करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाधान ऑन लाइन कार्यक्रम में देवास की आवेदिका सलोनी सिसोदिया से चर्चा कर समस्याएं सुनी और लाड़ली लक्ष्मी योजना की छात्रवृत्ति का भुगतान प्राप्त नहीं होने, सलोनी की छात्रवृत्ति अन्य खाते में जमा हो जाने तथा पर्यवेक्षक द्वारा फॉलोअप नहीं कर सलोनी के खाते में छात्रवृत्ति जमा नहीं करवाने पर महिला एवं बाल विकास विभाग की संबंधित पर्यवेक्षक की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सैनिक स्व. पवन यादव के परिवार को दस लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों का सम्मान और सहयोग शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने सैनिक के परिजनों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रकरण का आवश्यक परीक्षण करवा कर सरकार द्वारा सैनिक को शहीद का दर्जा प्रदान करने पर विचार किया जा रहा है।

वन अधिकार पट्टाधारी किसान लाल सिंह को 50 हजार की सहायता
वन अधिकार पट्टाधारी किसान लाल सिंह को फसल बीमा की राशि नहीं मिलने की समस्या सामने आने पर मुख्यमंत्री ने किसान को 50 हजार रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को राशि के भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। समाधान ऑनलाइन में मुख्यमंत्री ने देवास जिले के करण देवड़ा, नीरज दुबे, कुमारी सलोनी सिसोदिया हरेंद्र पांचाल और आवेदक लाल सिंह पिता रतनलाल से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी और उनका तत्परता पूर्वक निराकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवास के सुरेश मालवीय की नल जल योजना की शिकायत पर लापरवाही बरतने पर संबंधित ठेकेदार पर एक लाख रुपए पैनल्टी लगाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देवास के महाप्रबंधक उद्योग को किया निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट: पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड का स्कोर 246/5, ब्लंडेल और फिलिप्स क्रीज पर डटे
  • रायपुर : मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों और अन्नदाता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • कच्चे तेल में उछाल के बीच शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 989 अंक लुढ़का और निफ्टी 25,607 के स्तर पर बंद
  • देवास के महाप्रबंधक उद्योग को किया निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme