Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

भारत सबसे बड़ा और सबसे सशक्त लोकतांत्रिक देश है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Posted on November 26, 2026 by admin

“दूषित मानसिकता ने किया संविधान को आहत”
संविधान गौरव दिवस पर कुशाभाऊ ठाकरे सभा गृह में हुई प्रबुद्धजन विचार संगोष्ठी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल और प्रेस पर बंदिशों के बाद भी हमारा लोकतंत्र सशक्त है। शाहबानो प्रकरण से लेकर कश्मीर में धारा 370 की समाप्ति तक देखें तो कुछ व्यक्तियों और दलों ने संविधान को दूषित मानसिकता के कारण आहत किया है। आज राष्ट्र में संविधान को पूरा महत्व और सम्मान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाए जाने की परंपरा प्रारंभ की। यह दिवस देश में संविधान के लगभग आठ दशक के कालखंड की मीमांसा करने का है। आज भारत दुनिया में सबसे युवा और सबसे बड़ा सशक्त लोकतांत्रिक देश है। भारत की विशेषता से दुनिया हैरान है। कई देशों में हिंसा और हथियारों के बल पर सत्ता परिवर्तन हुए, लेकिन भारत में संविधान के पवित्र ग्रंथ की बदौलत लोकतंत्र अमर है। यह हमें लोकतांत्रिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संविधान गौरव दिवस के अवसर पर प्रबुद्धजन संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। संगोष्ठी केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी के पूर्व परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने अवलोकन किया। संगोष्ठी में संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर विशेष रूप से उपस्थित थे। मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश में पाँच साल में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव होते हैं और नागरिकों को अपना प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिलता है। हमें लंबे संघर्ष के बाद आजादी मिली। किसी सरकार के कार्य करने का आधार क्या होना चाहिए, यह संविधान में वर्णित है। संविधान के निर्माण में मध्यप्रदेश की विभूतियों का भी विशेष योगदान रहा है। स्वतंत्रता के बाद देश का नाम इंडिया हो या भारत। यह तय करने के लिए मध्य क्षेत्र को मध्य भारत प्रांत की मान्यता दी गई। यहीं से देश का नाम भारत करने के निर्णय को बल मिला।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजकुमारी अमृत कौर ने देश में पहली बार सभी नागरिकों के लिए समान कानून का समर्थन किया था। संविधान में समानता की बात कही गई है। एक प्रकार से यह समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का समर्थन ही था। विक्रम संवत को मान्यता न देकर एक नया राष्ट्रीय पंचांग शक संवत लागू किया गया, जबकि इसमें तिथि और महीने विक्रम संवत की तरह ही हैं। तत्कालीन सरकारों ने सम्राट विक्रमादित्य द्वारा दिए विक्रम संवत को आगे नहीं बढ़ाया। हमारे देश की आजादी, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे अनेक वीर क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। एक हजार वर्ष पूर्व पृथ्वीराज सिंह चौहान से लेकर बलिदान का ये क्रम चला। स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष की बदौलत ही आज हम गरीब से गरीब परिवार के व्यक्ति को भी सत्ता के सर्वोच्च स्थान पर पहुंचा सकते हैं। संविधान ने नागरिकों को शक्ति दी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी लगातार तीसरी बार और सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता हैं।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री शेखावत ने कहा कि संविधान ने हमें न्याय, समानता, एकता और बंधुत्व का मार्ग दिखाया है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबडेकर ने जो जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली थी, आज उस अधूरे कार्य को पूर्ण करने का संकल्प लेने का भी अवसर है। संविधान सभा के पहले अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, ड्राफ्ट कमेटी के चेयरमैन डॉ. अंबेडकर और सरदार वल्लभ भाई पटेल सहित सभी सदस्यों ने भारत की अखंडता के लिए इस दिव्य संविधान की रचना की थी। इसमें महिला सदस्यों की भूमिका भी महत्वपूर्ण थी। डॉ. अम्बेडकर का मानना था कि समाज के आखिरी व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचनी चाहिए। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हम सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के भाव से बाबा साहेब की आदर्शों को अमली जामा पहना रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी का मानना है कि संविधान भारत की एकता, न्याय और समानता का पथ प्रदर्शक है। संविधान करोड़ों भारतीयों की जीवन यात्रा का अभिन्न अंग है। बाबा साहेब ने धर्म और पहचान के आधार पर आरक्षण का पुरजोर विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि आरक्षण आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक आधार पर दिया जाए। समाज की प्रगति का आकलन महिलाओं की स्थिति को देखकर किया जा सकता है। हमारी सरकार महिलाओं और बहन-बेटियों को अधिकार दिलवाने के लिए कार्य कर रही हैं। बाबा साहेब ने महिलाओं के लिए विरासत, विवाह, तलाक और समान अधिकारों की वकालत की थी। भारतवर्ष 2047 तक विकसित भारत बनने के मुहाने पर खड़ा है। हम अपने कर्तव्य भाव को भी जागृत करें। आने वाली पीढ़ी के लिए विकसित भारत का निर्माण करें।

उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश श्री रोहित आर्य ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। यह देशवासियों के अधिकारों और कर्तव्यों का बोध कराने का अवसर है। संविधान ने हमें समानता, न्याय और सम्मान का अधिकार दिया है।

प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देशवासियों को संविधान जैसे पवित्र ग्रंथ की सौगात दी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 26 नवंबर 2015 से संविधान गौरव दिवस मनाने की शुरुआत की। डॉ. अंबेडकर की जन्मस्थली मध्यप्रदेश के महू में स्थित है। उन्होंने जीवनकाल में अनेक कष्टों को सहा और पीड़ा को अपनी प्रेरणा बनाया। वर्ष 1975 में तत्कालीन सरकार ने संविधान का गला घोंट दिया था। प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल से अम्बेडकर के जीवन से जुड़े सभी 5 स्थानों को पंचतीर्थ बनाने का कार्य हुआ।

कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा और श्री भगवानदास सबनानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत सबसे बड़ा और सबसे सशक्त लोकतांत्रिक देश है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में अगले दो साल में होंगे 55 चिकित्सा महाविद्यालय* : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • अमेरिकी टैरिफ की धमकियों के बावजूद शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 25,950 के पार
  • आज मनाया जा रहा है संविधान दिवस, 23 भाषाओं में प्रस्तावना पढ़ने की पहल

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme