Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Posted on November 24, 2026 by admin


कर्मचारी कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध
विभागों में पदोन्नति से युवा, ऊर्जावान कर्मचारियों की संख्या में हुई वृद्धि
कर्मचारी संगठनों ने शासकीय सेवकों के लिए दो संतान के नियम को खत्म करने पर माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कर्मचारी संगठनों ने किया अभिनंदन

24 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर करने के संबंध में फैलाई जा रही बात भ्रामक है, राज्य सरकार कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि किसी भी आउट सोर्स कर्मचारी को बाहर नहीं किया जाएगा। आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति के संबंध में वर्तमान में जारी व्यवस्था कायम रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसी सरकार की ताकत और पहचान कर्मचारियों की बुलंदी से होती है। कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान होगी, तभी प्रदेश प्रगति के रास्ते पर बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए राज्य सरकार और अधिकारी-कर्मचारी एक परिवार की तरह कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास (संवाद भवन) में मंगलवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण आयोग के अध्यक्ष रमेश शर्मा के नेतृत्व में लगभग 40 कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का गजमाला से भव्य स्वागत किया। साथ ही शासकीय सेवाओं में नियुक्ति और कार्यरत कर्मचारियों के लिए दो संतान की सीमा की नीति को अनिवार्यत: समाप्त करने, पदोन्नति, वेतन भत्तों में वृद्धि सहित अनेक कल्याणकारी निर्णयों के लिए कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया।

कर्मचारियों का सम्मान और आर्थिक सुरक्षा महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार नीतियां बनाती है, योजनाएं तैयार करती है, लेकिन उन्हें लागू कर अंतिम पंक्ति के जरूरतमंद को लाभ हमारे कर्मचारी ही दिलवाते हैं। कर्मचारियों का सम्मान और उनके परिवार की आर्थिक सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कर्मचारियों के प्रति संवेदनाएं रखनी चाहिए। कई काम ऐसे होते हैं, जिन्हें करने में आत्मीय सुख होता है, जिसका प्रकटीकरण नहीं किया जा सकता है। कर्मचारियों के कल्याण के लिए निर्णय भी इसी प्रकार के कार्य हैं। राज्य सरकार ने शासकीय सेवकों के लिए दो बच्चे की सीमा की नीति को समाप्त करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसी प्रकार सहायक ग्रेड-3 के समकक्ष पदोन्नति में कुछ शर्तों के साथ सीपीसीटी की अर्हता से छूट दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में रिक्त पदों पर भर्तियों का क्रम जारी रहेगा। प्रदेश के सभी विभागों में एक लाख से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। इससे परिणामस्वरूप कई विभागों में युवा ऊर्जावान कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि हुई है।

अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का तेजी से किया जा रहा है निराकरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के लिए कम्प्यूटर प्रोफेशियन्सी सार्टिफिकट टेस्ट सहित लगभग 26 प्रकार के भत्तों का पुनरीक्षण किया है। कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन भत्तों में कोई विलंब नहीं होना चाहिए। दिवंगत शासकीय सेवकों के परिवार की सहायता के लिए अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों का तेजी से निराकरण किया जा रहा है। इसमें विभागों के बीच प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने ही एक हजार से अधिक अनुकंपा नियुक्ति दी हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिए जाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से सहमति लेने की असंगत प्रथा को खत्म किया गया है। राज्य सरकार ने अधिकारी-कर्मचारियों के विभिन्न विषयों और उनकी परेशानियों को बारीकी से समझने के लिए मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण आयोग का गठन किया है।

शासकीय सेवकों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव बेहतर संवेदनशील

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप सिंह गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कर्मचारियों की वर्षों से लंबित समस्याओं का निराकरण किया। मध्यप्रदेश सरकार अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति देने के मामले में अग्रणी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता को दर्शाता है। प्रदेश के कई विभागों में सरकारी नियुक्तियां की जाएंगी। विभिन्न वर्गों में कर्मचारियों के लिए वेतन विसंगतियों का भी निराकरण हुआ है। मध्यप्रदेश, देश का इकलौता राज्य है, जहां कर्मचारी कल्याण आयोग और कर्मचारी कल्याण समिति दोनों कार्यरत हैं। प्रदेश के दिवंगत शासकीय सेवकों के परिवारों को निरंतर अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ मिल रहा है। कर्मचारियों के परिवार के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने शासकीय सेवा में दो बच्चों की सीमा को खत्म किया है।

अभिनंदन समारोह में मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष संतोष कुमार गांधी, म.प्र. लघु वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, म.प्र. शिक्षक कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन चतुर्वेदी, म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, म.प्र. अनुसूचित जाति जनजातीय अधिकारी-कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश मौर्य, संविदा कर्मचारी संघ अध्यक्ष रमेश राठौर, म.प्र. सचिवालय मंत्रालय शीघ्रलेखक संघ अध्यक्ष सुभाष वर्मा, नगर निगम और नगर पालिका कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सोलंकी, म.प्र. ग्रामीण कृषि अधिकारी संघ के संरक्षक मनोहर गिरि, वाहन चालक संघ प्रदेशाध्यक्ष मनोज कुमार सहित भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण से की सौजन्य भेंट
  • रायपुर : पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
  • 2020 उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा साजिश मामला: सुप्रीम कोर्ट ने शरजील इमाम और उमर खालिद को अंतरिम जमानत देने से फिलहाल किया इनकार
  • भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में पहली बिम्सटेक अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज; 6 देशों के 200 से ज्यादा एथलीट दिखाएंगे दम

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme