Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

भारत-नेपाल संबंधों को नई मजबूती, पीएम मोदी और बालेन्द्र शाह के बीच उपहारों का आदान-प्रदान

Posted on November 23, 2026 by admin


भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक संबंधों की झलक नई दिल्ली में देखने को मिली। द्विपक्षीय वार्ता से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने पारंपरिक उपहारों का आदान-प्रदान किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने नेपाली प्रधानमंत्री को त्रिवेणी का पवित्र जल भेंट किया, जबकि बालेन्द्र शाह ने उन्हें रुद्राक्ष की माला और भगवान पशुपतिनाथ मंदिर का प्रसाद देकर सम्मानित किया।

राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत, राजघाट पर दी गांधीजी को श्रद्धांजलि

भारत दौरे के दूसरे और अंतिम दिन नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद नेपाली प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

अपने कार्यक्रम के तहत बालेन्द्र शाह ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होने के लिए हैदराबाद हाउस पहुंचे।

व्यापार, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे पर होगी अहम चर्चा

नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और नेपाल के बीच होने वाली वार्ता में व्यापार, परिवहन, निवेश, ऊर्जा, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दोनों देशों का लक्ष्य आर्थिक सहयोग को और मजबूत करना तथा द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देना है।

दौरे के दौरान कनेक्टिविटी और ऊर्जा क्षेत्र की पूर्ण हो चुकी कई परियोजनाओं का उद्घाटन किए जाने के साथ नई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखे जाने की भी संभावना है। इसके अलावा, दोनों देशों के दीर्घकालिक सहयोग और साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए ‘समृद्ध नेपाल, समुन्नत भारत’ नाम से संयुक्त विजन दस्तावेज जारी किए जाने की उम्मीद है।

अयोध्या-जनकपुरधाम के बीच शुरू होगी नई रेल सेवा

भारत और नेपाल के धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अयोध्या और नेपाल के जनकपुरधाम के बीच नई साप्ताहिक रेल सेवा भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। दोनों प्रधानमंत्री इस रेल सेवा का उद्घाटन करेंगे। इससे भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मभूमि जनकपुरधाम के बीच रेल संपर्क स्थापित होगा, जिससे श्रद्धालुओं और यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

नई ट्रेन सेवा से जुड़ी प्रमुख जानकारियां:

  • कुल दूरी: लगभग 604 किलोमीटर

  • संचालन: प्रत्येक शनिवार जनकपुरधाम से और सोमवार अयोध्या कैंट से ट्रेन रवाना होगी।

  • प्रमुख स्टेशन: अयोध्या धाम, गोरखपुर, बस्ती, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, मधुबनी और जयनगर।

यह रेल सेवा दोनों देशों के बीच धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देने के साथ भारत-नेपाल मैत्री संबंधों को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,200 अंक टूटा; निवेशकों के 5.64 लाख करोड़ रुपये स्वाहा
  • भारत को ग्लोबल फिल्म शूटिंग हब बनाने की तैयारी, ‘इंडिया सिने हब’ से आसान होंगी शूटिंग की मंजूरी
  • भारत-नेपाल संबंधों को नई मजबूती, पीएम मोदी और बालेन्द्र शाह के बीच उपहारों का आदान-प्रदान
  • अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश
  • मेला संस्कृति अनजानों के बीच मेलमिलाप और व्यापार-व्यवसाय बढ़ाने का जरिया: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme