Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: एमसीएक्स पर सोना 1.22 लाख के करीब, चांदी 1.49 लाख प्रति किलो पर फिसली

Posted on November 20, 2026 by admin

शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली और दोनों कीमती धातुओं के दाम करीब 5 प्रतिशत तक कम हो गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 9:40 बजे सोने का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 4,725 रुपए यानी 3.71 प्रतिशत टूटकर 1,22,727 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

दिन के शुरुआती कारोबार में सोने ने 1,22,234 रुपए प्रति 10 ग्राम का निचला स्तर और 1,23,629 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऊपरी स्तर छुआ। सोने के साथ-साथ चांदी में भी बड़ी कमजोरी दर्ज की गई। चांदी का 4 दिसंबर का कॉन्ट्रैक्ट 8,231 रुपए यानी 5.23 प्रतिशत गिरकर 1,49,251 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि इस दौरान इसने 1,48,034 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम और 1,51,183 रुपए प्रति किलो का अधिकतम स्तर देखा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में मुनाफावसूली का रुख दिख रहा है। वैश्विक स्तर पर सोना 3.78 प्रतिशत फिसलकर 3,546 डॉलर प्रति औंस और चांदी 6.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 41.68 डॉलर प्रति औंस पर रही।

बाजार के जानकारों का कहना है कि पिछले दो सत्रों में 6,000 रुपए से अधिक की बड़ी गिरावट के बाद सोने पर अभी भी दबाव बना हुआ है। कॉमेक्स गोल्ड को 3,750 डॉलर के स्तर के नीचे प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है, जो लगातार बिकवाली के दबाव का संकेत है। विशेषज्ञों के मुताबिक, दिसंबर में होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक आगे की चाल के लिए अहम होगी। डॉलर की मजबूती, महंगाई के अनुमान और फेड के रुख से बाजार की दिशा तय होगी। फिलहाल बाजार का सेंटिमेंट कमजोर बना हुआ है और उतार-चढ़ाव जारी रहने के आसार हैं।

इस बीच, अमेरिकी मुद्रा की ताकत को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स बढ़कर 103.74 के स्तर पर पहुंच गया है, जो मार्च 2025 के बाद इसका उच्चतम स्तर है। डॉलर इंडेक्स दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं—यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक—के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापता है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जेलों में सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं अधोसंरचना विकास के लिए 50 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का प्रशासकीय अनुमोदन
  • गोवा में 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का भव्य आगाज, ‘स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स’ थीम पर सजेगा 9 दिनों का सिनेमाई उत्सव
  • समावेशी, सुगम और नशामुक्त भारत के लिए केंद्र-राज्यों से सामूहिक प्रयासों का आह्वान: पीएम मोदी
  • युवा लाते हैं देश और समाज में परिवर्तन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme