Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य, भगवान से जनता की सुख-समृद्धि की कामना

Posted on November 15, 2026 by admin


भोपाल के प्रेमपुरा घाट पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
जनता को दीं छठ पर्व की शुभकामनाएं

15 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 नवंबर को भोपाल के प्रेमपुरा घाट पहुंचकर भगवान सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने भगवान सूर्यदेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। साथ ही, छठ महापर्व पर व्रत एवं उपासना करने वाले सभी छठव्रतियों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि छठी मैया का यह महापर्व अब केवल पूर्वांचल, बिहार, उत्तर प्रदेश और बंगाल तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाने लगा है। अब विभिन्न धर्मों के लोग भी अपने परिवार की सुख-समृद्धि और परमात्मा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए छठी मैया के इस पावन उत्सव में श्रद्धापूर्वक सम्मिलित होते हैं। उन्होंने कहा कि सचमुच, छठी मैया के इस महापर्व की अपनी एक अद्भुत विशेषता है। आमतौर पर किसी भी धार्मिक अनुष्ठान या पूजा-पाठ के लिए पुजारी की आवश्यकता होती है, लेकिन छठ पूजा ऐसा अनूठा पर्व है, जिसमें किसी पुजारी की आवश्यकता नहीं होती।

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आप अपने मन की श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा-अर्चना करें और परमात्मा का आशीर्वाद प्राप्त करें। यह पर्व हमारी आस्था, मन के विश्वास और प्रकृति के साथ जुड़ाव का प्रतीक है। अनुशासन और पूरी श्रद्धा के साथ ऊर्जा के सबसे बड़े स्रोत भगवान सूर्यनारायण को नमन करने का यह अनूठा पर्व है। उन्होंने कहा कि इसमें हम सूर्यदेव को भी नमन करते हैं और प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता भी व्यक्त करते हैं। वास्तव में, छठ महापर्व अपने आप में अद्भुत है।

महिलाओं की आस्था को नमन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस पर्व में हमारी माताएं और बहनें परिवार की सुख-समृद्धि, प्रत्येक सदस्य के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और खुशहाली की कामना के लिए 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखती हैं। परिवार के प्रति उनके समर्पण, अटूट आस्था और कठिन तपस्या को मैं हृदय से नमन करता हूं। आज इस पावन अवसर पर मैं अपनी ओर से और मध्यप्रदेश सरकार की ओर से छठी मैया के महापर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि छठी मैया की कृपा हम सभी पर बनी रहे और आने वाले वर्ष में भी हम इसी श्रद्धा, उल्लास और एकजुटता के साथ इस पर्व को मनाएं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देश भर में आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा छठ महापर्व का तीसरा दिन, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य
  • भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर जीती वनडे सीरीज, 7 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ा
  • ‘माओवादी आतंक ने सबसे ज्यादा आदिवासियों को नुकसान पहुंचाया’, पीएम मोदी का बड़ा बयान
  • जननायक बिरसा मुंडा अपने समाज और राष्ट्र हितैषी कार्यों और आदर्शों के बल पर हो गए पूजनीय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • देश का नक्सलवाद के दंश से मुक्त होना, हमारी बड़ी उपलब्धि

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme