Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉफी टेबल बुक “एमपीआरडीसी : कनेक्टिंग पीपुल थ्रू क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर” का किया विमोचन

Posted on July 28, 2026July 28, 2026 by admin

प्रदेश के आधारभूत ढांचे के विकास, आधुनिक सड़क संपर्क और सतत् प्रगति को प्रदर्शित करती है पुस्तक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कॉफी टेबल बुक “एमपीआरडीसी: कनेक्टिंग पीपुल थ्रू क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर” का मंत्रालय में विमोचन किया। यह पुस्तक लोक निर्माण विभाग और मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा, प्रदेश के आधारभूत ढांचे के विकास, आधुनिक सड़क संपर्क और सतत प्रगति की प्रेरणादायक यात्रा को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से इकोनॉमिक टाइम्स और अन्य स्टेकहोल्डर्स के सहयोग से तैयार की गई है। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई, श्री मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव श्री सुखबीर सिंह तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

यह कॉफी टेबल बुक, विभाग की उपलब्धियों, नवाचारों और भविष्य की विकास दृष्टि का एक समग्र दस्तावेज है। पुस्तक प्रदेश के विकास में लोक निर्माण विभाग व मध्य प्रदेश सड़क सड़क विकास निगम की भूमिका और योगदान को रेखांकित करते हैं। पुस्तक में विभाग द्वारा क्रियान्वित प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं का आकर्षक और तथ्यपरक विवरण प्रस्तुत किया गया है। इस में विशेष रूप से हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) पर विकसित परियोजनाएं, एक्सप्रेस हाईवे, प्रमुख सड़क, फ्लाय ओवर्स एवं पुल निर्माण कार्य का उल्लेख किया गया है।

प्रदेश के प्रमुख आर्थिक, औद्योगिक, धार्मिक व पर्यटन केंद्रों को जोड़ने वाली सड़क परियोजनाओं की प्रगति, प्रभाव और विकास यात्रा,नवीन एवं अभिनव पहल तथा विभाग द्वारा अपनाए गए आधुनिक तकनीकी एवं परियोजना प्रबंधन उपायों को भी पुस्तक में शामिल किया गया है। कॉफी टेबल बुक में लोक निर्माण विभाग व मध्यप्रदेश सड़क सड़क विकास निगम की भावी योजनाओं एवं भविष्य के रोडमैप को भी समाहित किया गया है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
  • भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • रायपुर : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • रायपुर : केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद यात्री रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme