Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

दिवंगत थाना प्रभारी दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Posted on November 2, 2026 by admin


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खातेगांव में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जांच के निर्देश दिए
थाना प्रभारी पुरी की धर्मपत्नी को अनुकंपा नियुक्ति, परिवार को मिलेगी एक करोड़ की आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया

2 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास जिले के खातेगांव में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कर्तव्य निर्वहन करते हुए थाना प्रभारी दिलीप पुरी के असामयिक निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजन के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत थाना प्रभारी पुरी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना की विस्तृत जांच के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक उपेंद्र जैन को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया है। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वीर बलिदानी पुरी की धर्मपत्नी को सब इंस्पेक्टर के पद पर अनुकंपा नियुक्ति और परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दिवंगत थाना प्रभारी दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • बालाघाट के किसानों ने बनाई है प्रगतिशीलता की नई मिसाल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र लिखकर की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यों की सराहना, प्रदेश के मुखिया ने भी दिल से जताया आभार
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रोपा ‘संकल्प वृक्ष,’ कहा- हमारी विशेषता है अनेकता में एकता

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme