Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, एमसीएक्स पर दोनों धातुओं में कारोबार कमजोर

Posted on July 28, 2026July 28, 2026 by admin

मंगलवार को घरेलू और वैश्विक बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर कारोबार की शुरुआत दोनों कीमती धातुओं में कमजोरी के साथ हुई, जहां सोने और चांदी के भाव में 1.80 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली।

एमसीएक्स पर 5 अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोना पिछले बंद भाव 1,43,063 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,42,353 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। सुबह करीब 10 बजे तक सोना 1,129 रुपये यानी 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,41,934 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोने ने 1,41,808 रुपये प्रति 10 ग्राम का निचला स्तर और 1,42,353 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्च स्तर दर्ज किया।

चांदी में भी दबाव बना रहा। एमसीएक्स पर 4 सितंबर 2026 डिलीवरी वाली चांदी पिछले बंद भाव 2,21,173 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले 2,20,555 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली। सुबह के कारोबार में इसका भाव 3,940 रुपये यानी 1.78 प्रतिशत गिरकर 2,17,233 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,16,592 रुपये प्रति किलोग्राम का निचला और 2,20,555 रुपये प्रति किलोग्राम का उच्च स्तर छुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। कॉमेक्स पर सोना 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,045 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.06 प्रतिशत टूटकर 57.53 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय मौद्रिक नीति बैठक शुरू होने से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया है। फेड के ब्याज दर संबंधी फैसले की घोषणा बुधवार को होगी, जिस पर वैश्विक बाजारों की नजर टिकी हुई है।

इसके अलावा, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने से सुरक्षित निवेश की मांग में कमी आई है, जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। जून महीने के महंगाई और रोजगार संबंधी आंकड़ों से भी संकेत मिले हैं कि फेडरल रिजर्व फिलहाल ब्याज दरों में बदलाव नहीं कर सकता, हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में हालिया तेजी भविष्य में महंगाई का दबाव बढ़ा सकती है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
  • भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • रायपुर : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • रायपुर : केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद यात्री रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme