Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: प्रधानमंत्री मोदी ने शर्मिला, सर्वेश और अजय बाबू को दी बधाई

Posted on July 28, 2026July 28, 2026 by admin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों शर्मिला धनकड़, सर्वेश कुशारे और वल्लुरी अजय बाबू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां देश के लिए गर्व का विषय हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं।

प्रधानमंत्री ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली शर्मिला धनकड़ की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि शर्मिला ने 9.81 मीटर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए न केवल स्वर्ण पदक जीता, बल्कि कॉमनवेल्थ गेम्स की पैरा एथलेटिक्स स्पर्धा में भारत के दो दशक लंबे स्वर्ण पदक के इंतजार को भी समाप्त कर दिया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि शर्मिला ने ग्लासगो में इतिहास रच दिया है और उनका प्रदर्शन पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पुरुष हाई जंप स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले सर्वेश कुशारे को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि सर्वेश का दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और शानदार प्रदर्शन हर खिलाड़ी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि सर्वेश भविष्य में भी भारत के लिए नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने पुरुष 79 किलोग्राम भारोत्तोलन वर्ग में रजत पदक जीतने वाले वल्लुरी अजय बाबू की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अजय बाबू ने रजत पदक के साथ स्नैच स्पर्धा में नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाकर देश का गौरव बढ़ाया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन यह साबित करता है कि देश के खिलाड़ी वैश्विक मंच पर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी
  • रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट
  • एशियन गेम्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
  • सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme