Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

Posted on July 28, 2026July 28, 2026 by admin

ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की स्टार वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबाम ने महिलाओं के 58 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। मणिपुर की इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया और भारत के पदकों की संख्या में एक और इजाफा किया।

बिंद्यारानी की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता कठिन परिश्रम और अटूट संकल्प का परिणाम है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी देश का नाम रोशन करती रहेंगी।

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी बिंद्यारानी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में एक और पदक सुनिश्चित कर देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बिंद्यारानी आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करेंगी।

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने भी उनकी उपलब्धि को राज्य और देश के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह जीत उनकी मेहनत, साहस और समर्पण का परिणाम है।

पदक जीतने के बाद बिंद्यारानी देवी ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में 55 किलोग्राम से 58 किलोग्राम भार वर्ग में बदलाव किया है। नई श्रेणी में पहला बड़ा पदक जीतना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य एशियाई खेलों में भी पदक जीतना है और इसके लिए वह पूरी मेहनत करेंगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी
  • रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट
  • एशियन गेम्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
  • सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme