Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की भारतीय शेयर बाजार में जोरदार वापसी, 14,946 करोड़ रुपये का निवेश

Posted on July 27, 2026July 27, 2026 by admin

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जुलाई महीने में भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर भरोसा जताते हुए शुद्ध खरीदार के रूप में वापसी की है। ताजा डिपॉजिटरी आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने अब तक जुलाई में भारतीय शेयरों में 14,946 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है।

पिछले सप्ताह ही विदेशी निवेशकों ने घरेलू शेयर बाजार में 3,049 करोड़ रुपये का निवेश किया, जिससे बाजार में सकारात्मक निवेश धारणा को बल मिला है।

वहीं, भारतीय ऋण बाजार भी विदेशी निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जुलाई में अब तक एफपीआई ने फुली एक्सेसिबल रूट (एफएआर) के माध्यम से 9,521 करोड़ रुपये तथा सामान्य मार्ग के जरिए 27,391 करोड़ रुपये का निवेश ऋण प्रतिभूतियों में किया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत बुनियाद, स्थिर आर्थिक संकेतकों और निवेशकों के बढ़ते विश्वास के चलते विदेशी निवेश का रुख सकारात्मक बना हुआ है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी
  • रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट
  • एशियन गेम्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
  • सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme