Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

गौपालक सम्मेलन 3 अक्टूबर को, केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें

Posted on October 2, 2026 by admin

35 हजार से अधिक गौपालक होंगे शामिल
मध्यप्रदेश में होगा दुग्ध क्रांति का सूत्रपात
पशुपालक दीदियों का भी होगा सम्मान

2 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश में दुग्ध क्रांति के सूत्रपात के लिए केंद्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 3 अक्टूबर को भोपाल में गौपालक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा भेल दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले सम्मेलन में 35 हजार से अधिक गोपालक शामिल होंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री अमित शाह पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली गौपालक दीदियों को सम्मानित करेंगे। साथ ही वे डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र का वितरण भी करेंगे। केंद्रीय सहकारिता मंत्री शाह उज्जैन में 3 लाख लीटर प्रसंस्करण क्षमता वाले अत्याधुनिक डेयरी प्लांट का वर्चुअल तरीके से भूमि-पूजन भी करेंगे। वे भोपाल में तैयार 40 हजार लीटर उत्पादन क्षमता वाले फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट और मध्यप्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन भोपाल के परिसर में बनाई गई सहकारी क्षेत्र की पहली अत्याधुनिक राज्य स्तरीय डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला और मिनी डेयरी संयंत्र शिवपुरी का शुभारंभ भी करेंगे।

दुग्ध उत्पादकों को बोनस राशि का वितरण
केंद्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री अमित शाह सम्मेलन में भोपाल और इंदौर दुग्ध संघ के दुग्ध उत्पादकों को बोनस राशि का वितरण करेंगे। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा पंजीकृत एवं संचालित गौशालाओं में संरक्षित गोवंश के रखरखाव एवं भरण-पोषण के लिए माह जुलाई और अगस्त 2026 की अनुदान राशि का ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से वितरण करेंगे। यह राशि गौशालाओं में दर्ज गोवंश के समुचित व्यवस्थापन, आहार एवं भरण-पोषण के लिए दी जाती है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पश्चिम एशिया तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: निर्यातकों के लिए ‘रिलीफ’ योजना का दायरा और समय-सीमा बढ़ी
  • गांधी जयंती: पीएम मोदी ने राजघाट और गांधी स्मृति में दी बापू को श्रद्धांजलि, सर्व-धर्म प्रार्थना सभा में हुए शामिल
  • एशियाई खेल: 2-9 से पिछड़ने के बाद सुजीत कलकल का महा-उलटफेर, ओलंपिक चैंपियन को हराकर जीता स्वर्ण पदक
  • गौपालक सम्मेलन 3 अक्टूबर को, केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें
  • महात्मा गांधी-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न शास्त्री को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme