Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

छोटे व्यापारियों पर नहीं पड़ेगा असर: NPCI ने UPI पर MDR और GST की अफवाहों को खारिज किया

Posted on September 22, 2026September 22, 2026 by admin

डिजिटल भुगतान को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्टों में चल रही खबरों पर नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने स्थिति साफ कर दी है। संस्था ने स्पष्ट किया है कि UPI के जरिए भुगतान महंगा होने और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ने का दावा पूरी तरह से गलत है। 2,000 रुपये तक के मर्चेंट भुगतान पर MDR पूरी तरह शून्य रहेगा, जिससे 96 प्रतिशत से ज्यादा UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर GST का कोई असर नहीं पड़ेगा। साथ ही, 1 लाख रुपये तक की मासिक प्राप्ति वाले छोटे व्यापारियों को भी MDR से बाहर रखा गया है।

NPCI और वित्त मंत्रालय के अनुसार, 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा ट्रांजैक्शन पर लगने वाले MDR के खिलाफ व्यापारी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का दावा कर सकते हैं, जिससे यह राशि व्यापारी के लिए अतिरिक्त लागत नहीं बनती। जहां आम 2,000 रुपये से ऊपर के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR (अधिकतम कैप 300 रुपये) तय किया गया है, वहीं रेलवे, टेलीकॉम, ईंधन और कृषि जैसे आवश्यक क्षेत्रों के लिए इसे केवल 5 रुपये का फ्लैट चार्ज रखा गया है। NPCI ने आम लोगों को राहत देते हुए दोहराया है कि व्यक्ति-से-व्यक्ति (P2P) लेनदेन पूरी तरह से निशुल्क रहेंगे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी
  • रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट
  • एशियन गेम्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
  • सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme