Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

ग्रामीण युवाओं के लिए 34 हजार युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

Posted on September 19, 2026September 19, 2026 by admin

ग्रामीण युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से ग्रामीण विकास मंत्रालय अगले महीने से दीनदयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना 2.0 के तहत करीब 34 हजार ग्रामीण युवाओं के प्रशिक्षण की शुरुआत करेगा। यह प्रशिक्षण अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू किया जाएगा।

प्रशिक्षण बैच शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा पहले चरण में 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ की गई। इनमें बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु सहित अन्य राज्य शामिल हैं।

मंत्रालय के अनुसार, 31 दिसंबर 2027 तक 3 लाख 57 हजार से अधिक ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के माध्यम से गरीब ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जुड़े कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

तीन से 12 महीने तक होगा प्रशिक्षण

दीनदयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना केंद्र प्रायोजित योजना है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के गरीब युवाओं को नियुक्ति से जुड़े कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है। प्रशिक्षण की अवधि पाठ्यक्रम के अनुसार तीन से 12 महीने तक निर्धारित की गई है।

डिजिटल पोर्टल से होगी निगरानी

मंत्रालय ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना 2.0 का एकीकृत पोर्टल योजना से जुड़ी पूरी परियोजना प्रक्रिया को डिजिटल रूप से संचालित करने में सक्षम है। इससे परियोजनाओं के क्रियान्वयन में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ डिजिटल निगरानी को भी मजबूत किया जा सकेगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महात्मा गांधी-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न शास्त्री को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी
  • ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है
  • एशियन गेम्स: मुक्केबाजी में लवलीना और तीरंदाजी में महिला टीम ने रचा इतिहास, भारत ने जीते स्वर्ण पदक
  • गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी
  • रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme