Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि 6.5-7% रहने का अनुमान: जेफरीज की ‘GREED & fear’ रिपोर्ट

Posted on September 18, 2026September 18, 2026 by admin

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज के अनुसार, मजबूत घरेलू मांग, बैंक ऋण में तेजी और आर्थिक गतिविधियों में सुधार के दम पर भारत चालू वित्त वर्ष में 6.5 से 7 प्रतिशत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर्ज करने की राह पर है। वहीं, नाममात्र (Nominal) जीडीपी वृद्धि 11 से 12 प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद है।

अपनी ताजा ‘GREED & fear’ रिपोर्ट में जेफरीज ने कहा कि भारत का आर्थिक प्रदर्शन छह महीने पहले की अपेक्षाओं से काफी बेहतर रहा है। जुलाई में बैंक ऋण वृद्धि सालाना आधार पर बढ़कर 17.8 प्रतिशत हो गई, जिसमें एमएसएमई (MSME) क्षेत्र को दिए गए कर्ज में 24.9 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। इसके अलावा, कॉरपोरेट ऋण में 21.6 प्रतिशत की तेजी यह संकेत देती है कि लंबे समय से प्रतीक्षित निजी क्षेत्र का पूंजीगत व्यय (Capex) चक्र आखिरकार शुरू हो सकता है।

जेफरीज के इंडिया रिसर्च प्रमुख महेश नंदूरकर के मुताबिक, नाममात्र जीडीपी में तेजी से चालू वित्त वर्ष में कॉरपोरेट आय वृद्धि बढ़कर 14 प्रतिशत और अगले वित्त वर्ष में 17 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

रिपोर्ट में मजबूत घरेलू मांग के प्रमाण के रूप में अगस्त में जीएसटी संग्रह में 14.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी, बिजली मांग में सुधार और प्रमुख शहरों में आवासीय रियल एस्टेट बिक्री में 7 प्रतिशत की वृद्धि का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा, अनिवासी भारतीयों से 136 अरब डॉलर की जमा राशि जुटाने और चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा जीडीपी के 4.3 प्रतिशत पर सीमित रहने का अनुमान भी जताया गया है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महात्मा गांधी-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न शास्त्री को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी
  • ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है
  • एशियन गेम्स: मुक्केबाजी में लवलीना और तीरंदाजी में महिला टीम ने रचा इतिहास, भारत ने जीते स्वर्ण पदक
  • गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी
  • रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme