Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

20वें एशियाई खेल: आईची-नागोया में आगाज, मनु भाकर और तजिंदरपाल सिंह तूर होंगे भारतीय दल के ध्वजवाहक

Posted on September 18, 2026September 18, 2026 by admin

20वें एशियाई खेलों की औपचारिक शुरुआत जापान के आईची-नागोया में हो रही है। ओलंपिक पदक विजेता पिस्टल शूटर मनु भाकर और शॉट पुटर तजिंदरपाल सिंह तूर को ओपनिंग सेरेमनी के लिए भारत का ध्वजवाहक (फ्लैग-बेयरर) चुना गया है।

उद्घाटन समारोह पालोमा मिजुहो स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच आयोजित होगा। 4 अक्टूबर तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में 500 से अधिक भारतीय एथलीट 37 स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था, जबकि वह हांगझोऊ एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम का भी हिस्सा थीं। वहीं, तजिंदरपाल सिंह तूर एशियन गेम्स में शॉट पुट के दो बार के डिफेंडिंग चैंपियन हैं।

ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) द्वारा हर चार साल में आयोजित होने वाले इन खेलों में इस बार 45 देशों के एथलीट 43 खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। जापान टोक्यो (1958) और हिरोशिमा (1994) के बाद तीसरी बार एशियाई खेलों की मेजबानी कर रहा है।

भारत इस बार हांगझोऊ (2022/2023) के अपने रिकॉर्ड 107 पदकों (28 स्वर्ण, 38 रजत, 41 कांस्य) के आंकड़े को पार करने के इरादे से उतरेगा। भारतीय पुरुष व महिला क्रिकेट और कबड्डी टीमें तथा पुरुष हॉकी टीम अपने खिताब की रक्षा करने उतरेंगी। बैडमिंटन में पीवी सिंधु, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू, कुश्ती में अमन सेहरावत और बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी। एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह, तेजस्विन शंकर, मुरली श्रीशंकर, ज्योति याराजी और पारुल चौधरी जैसे सितारे भारत के प्रमुख पदक दावेदार होंगे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महात्मा गांधी-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न शास्त्री को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी
  • ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है
  • एशियन गेम्स: मुक्केबाजी में लवलीना और तीरंदाजी में महिला टीम ने रचा इतिहास, भारत ने जीते स्वर्ण पदक
  • गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी
  • रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme