Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

मुकुटबन से गड़चांदूर के बीच बनेगी 38 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन, 493 करोड़ रुपये मंजूर

Posted on September 18, 2026September 18, 2026 by admin

भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे के तहत मुकुटबन (आदिलाबाद) और गड़चांदूर के बीच लगभग 38 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के निर्माण के लिए 493 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय के अनुसार, इस नई रेल लाइन से एक छोटा और अधिक कुशल रेल मार्ग मिलेगा, जिससे यात्रा की दूरी, परिवहन का समय और परिचालन लागत में कमी आएगी।

यह नई रेल लाइन मौजूदा वर्धा-माणिकगढ़ सेक्शन पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगी, जिससे मालगाड़ियों की आवाजाही अधिक सुगम हो सकेगी। यवतमाल जिले का मुकुटबन और चंद्रपुर जिले का गड़चांदूर महत्वपूर्ण औद्योगिक और खनन केंद्र हैं। इस परियोजना से इन औद्योगिक क्लस्टरों के लिए रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और माल ढुलाई अधिक कुशल बनेगी।

रेल मंत्रालय के अनुसार, इस लाइन के चालू होने के बाद प्रति वर्ष लगभग 6 मिलियन टन (MTPA) माल ढुलाई को समर्थन मिलेगा। साथ ही, दोनों दिशाओं में प्रतिदिन दो मेमू (MEMU) ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा।

यह नया रेल मार्ग कोयला और सीमेंट क्लस्टर को सीधे माजरी-नांदेड़ मार्ग से जोड़ेगा, जिससे कोयला, सीमेंट और स्टील प्लांट के लिए आवश्यक कच्चे माल की परिवहन दूरी (लीड) कम हो जाएगी। इसके अलावा, अत्यधिक व्यस्त बल्हारशाह-नागपुर हाई-डेंसिटी नेटवर्क रूट पर निर्भरता कम होगी और यवतमाल तथा चंद्रपुर जिलों के तुलनात्मक रूप से कम जुड़े क्षेत्रों में रेल कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महात्मा गांधी-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न शास्त्री को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी
  • ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है
  • एशियन गेम्स: मुक्केबाजी में लवलीना और तीरंदाजी में महिला टीम ने रचा इतिहास, भारत ने जीते स्वर्ण पदक
  • गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी
  • रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme