Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज का किया वर्चुअल लोकार्पण

Posted on September 2, 2026September 2, 2026 by admin

उद्योगों के लिए मध्यप्रदेश में सिंगल विंडो से मिल रही त्वरित अनुमति
कसरावद क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगा विस्तार, स्थानीय युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
निवेश और उद्योगों के लिए मध्यप्रदेश में तैयार है अनुकूल वातावरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उद्यम संवाद में विद्युत अधोसंरचना, नवकरणीय ऊर्जा और औद्योगिक सुविधाओं पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए प्रक्रियाओं को लगातार सरल किया जा रहा है। पहले उद्योग लगाने के लिए 76 प्रकार की अनुमतियां लेनी पड़ती थीं, अब सिंगल विंडो प्रणाली के माध्यम से त्वरित अनुमति मिल रही है। भूमि आवंटन की प्रक्रिया भी पहले 50 से 60 दिन में पूरी होती थी, जिसे अब घटाकर 29 दिन के भीतर किया गया है। उद्योगों को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में भी राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश में निवेश और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को खरगोन जिले की कसरावद तहसील के ग्राम पानवा में 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ग्वालियर से वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भदोरा इंडस्ट्रीज के प्रारंभ होने से कसरावद क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अनेक नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि खरगोन के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है और क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास के लिए विभिन्न स्तरों पर निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है। खरगोन कपास उत्पादन के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिनमें मंडी टैक्स कम करने का निर्णय भी शामिल है। उन्होंने कहा कि उद्योगों और किसानों के विकास से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में विद्युत अधोसंरचना, नवकरणीय ऊर्जा तथा औद्योगिक क्षेत्रों की आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वर्तमान समय में बिजली और बिजली से जुड़े उत्पादों की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे उद्योगों के स्थापित होने से युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि नर्मदा जी के आशीर्वाद से प्रदेश में पर्याप्त जल उपलब्धता भी सुनिश्चित हो रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। प्रदेश में करीब 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतारे गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन और अधोसंरचना के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। महाकाल लोक के बाद ओंकारेश्वर सहित प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों का भी विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश की अनेक औद्योगिक इकाइयां मध्यप्रदेश की ओर आकर्षित हो रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में जो एक बार आता है, वह मध्यप्रदेश का होकर रह जाता है। उन्होंने उद्योगपतियों और उद्यमियों से मध्यप्रदेश में निवेश कर रोजगार के नए अवसर सृजित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भदोरा इंडस्ट्रीज के प्रारंभ होने से क्षेत्र में रोजगार और समृद्धि बढ़ेगी तथा मध्यप्रदेश विकास की दिशा में और तेजी से आगे बढ़ेगा।

उद्यम संवाद

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्यम संवाद के दौरान उद्योग एवं रोजगार से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं, विद्युत अधोसंरचना, नवकरणीय ऊर्जा तथा निवेश के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे निवेशकों को बेहतर वातावरण मिल सके।

भदोरा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लोकार्पण कार्यक्रम में कंपनी के ऑनर श्री शशांक भदोरा दुबई से वर्चुअल रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुबाई तंवर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, श्रीमती नंदा ब्राह्मणे सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षकों को किया सम्मानित, तकनीक और नवाचार अपनाने का दिया संदेश
  • भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • नेपाल बाढ़ राहत, जयशंकर की यूक्रेन यात्रा और वैश्विक मुद्दों पर विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता: जानें मुख्य बातें
  • बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme