Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

सोने-चांदी में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़े भाव

Posted on August 27, 2026August 27, 2026 by admin

सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ। हालांकि, दोनों कीमती धातुओं के भाव फिलहाल एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहे हैं। घरेलू वायदा बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 5 अक्टूबर 2026 का सोना कॉन्ट्रैक्ट पिछले बंद भाव 1,59,663 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में 836 रुपये की बढ़त के साथ 1,60,499 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला।

सुबह 9:45 बजे सोना 468 रुपये यानी 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,60,131 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में सोने ने 1,59,954 रुपये प्रति 10 ग्राम का निचला स्तर और 1,60,898 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऊपरी स्तर छुआ।

चांदी में भी खरीदारी का रुख देखने को मिला। एमसीएक्स पर 4 सितंबर 2026 का चांदी कॉन्ट्रैक्ट पिछले बंद भाव 2,39,638 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले 3,361 रुपये की तेजी के साथ 2,42,999 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला।

हालांकि, शुरुआती कारोबार में चांदी में मुनाफावसूली देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक चांदी 923 रुपये यानी 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,40,561 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। कारोबार के दौरान इसने 2,40,429 रुपये प्रति किलोग्राम का निचला स्तर और 2,42,999 रुपये प्रति किलोग्राम का उच्चतम स्तर छुआ।

महंगाई और ब्याज दरों पर बाजार की नजर

अमेरिका में महंगाई दर फेडरल रिजर्व के 2 प्रतिशत के लक्ष्य से लगातार ऊपर बनी हुई है। ऐसे में ब्याज दरों को लेकर बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। वहीं, बॉन्ड यील्ड अपेक्षाकृत कम रहने से सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इन कारकों के चलते सोने की कीमतें फिलहाल सीमित दायरे में रह सकती हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। सोना 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,678 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 1.41 प्रतिशत मजबूत होकर 68.98 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

पिछले एक महीने में दोनों कीमती धातुओं ने निवेशकों को मजबूत रिटर्न दिया है। इस अवधि में सोने ने डॉलर में करीब 15 प्रतिशत और चांदी ने लगभग 17.5 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले एक साल में सोने की कीमत में 36 प्रतिशत से अधिक और चांदी में 76 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता शुरू
  • जन विश्वास अभियान के दौरान सभी अधिकारी फील्ड में रहकर जन समस्याओं का करें निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में बनाए जाएंगे सांदीपनि स्कूलों के 400 नए भवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सीएम डॉ. मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र, 200 स्कूल शिक्षा और 200 जनजातीय कार्य विभाग के तहत होगा सांदीपनि विद्यालय भवनों का निर्माण

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme