Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

भारत-अर्जेंटीना के व्यापारिक रिश्ते मजबूत, 2026 के पहले सात महीनों में व्यापार 4.33 अरब डॉलर पहुंचा

Posted on August 26, 2026August 26, 2026 by admin

भारत और अर्जेंटीना के बीच व्यापारिक और आर्थिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कॉसिनो के अनुसार, 2026 के पहले सात महीनों में भारत अर्जेंटीना का पांचवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है। जनवरी से जुलाई 2026 के बीच दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 4.335 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया।

राजदूत मारियानो कॉसिनो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अर्जेंटीना भारत के साथ पिछले वर्षों में विकसित हुए व्यापारिक संबंधों को आगे बढ़ाते हुए आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है।

कॉसिनो ने इससे पहले समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा था कि भारत और अर्जेंटीना की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे की पूरक हैं। दोनों देशों के बीच संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में बदलने के बाद आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सोमवार को नई दिल्ली में अर्जेंटीना के राष्ट्रीय नायक जनरल जोस डी सैन मार्टिन को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कॉसिनो ने दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बताया। उन्होंने कहा कि भारत और अर्जेंटीना के बीच कुल द्विपक्षीय व्यापार छह अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है और दोनों देश व्यापार के क्षेत्र में बेहतर प्रगति कर रहे हैं।

मर्कोसुर के साथ व्यापार समझौते के विस्तार पर जोर

राजदूत कॉसिनो ने बताया कि अर्जेंटीना दक्षिण अमेरिकी व्यापारिक समूह मर्कोसुर का संस्थापक सदस्य है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ मौजूदा अधिमान्य व्यापार समझौते (PTA) के विस्तार के लिए काम करने को लेकर मर्कोसुर के सदस्य देशों में सहमति है।

मर्कोसुर में अर्जेंटीना, ब्राजील, पराग्वे और उरुग्वे शामिल हैं। वर्तमान में भारत और मर्कोसुर के बीच अधिमान्य व्यापार समझौता कुछ चुनिंदा उत्पादों तक सीमित है।

कॉसिनो ने कहा कि समझौते का दायरा बढ़ाने के लिए भारत के साथ-साथ मर्कोसुर के अन्य सदस्य देशों के साथ भी मिलकर काम करना होगा। उन्होंने भारत-मर्कोसुर व्यापार समझौते के विस्तार को लेकर आशावाद व्यक्त करते हुए कहा कि इससे दोनों पक्षों के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूती मिल सकती है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एशियन गेम्स 2026: कुमकुम मोहोद ने तीरंदाजी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, कुश्ती में अंतिम और अमन फाइनल में पहुंचे
  • रायपुर : सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • खादी अपनाएं, स्वदेशी अपनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • महात्मा गांधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों को आगे बढ़ा रहे प्रधानमंत्री श्री मोदी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • पश्चिम एशिया तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: निर्यातकों के लिए ‘रिलीफ’ योजना का दायरा और समय-सीमा बढ़ी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme