Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

Posted on August 20, 2026August 20, 2026 by admin

स्थानीय रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भव्य स्वागत किया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री चिंता हरण गणेश के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के तहत सती गेट से गोपाल मंदिर तक किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण  कार्य का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को निर्माण की कार्य योजना की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री चिंता हरण गणेश भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कंठाल चौराहा और प्राचीन श्री सती माता मंदिर द्वार के लिए प्रस्तावित विकास कार्यों की डिजाइन का अवलोकन भी किया।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सती गेट से छोटा सराफा चौराहा तक पैदल भ्रमण कर मार्ग चौड़ीकरण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने विकास कार्य योजना की जानकारी दी।

इस दौरान सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बाल योगी संत श्री उमेश नाथ महाराज, महापौर श्री मुकेश टटवाल, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, उज्जैन विकास प्राधिकरण  अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, मेला प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि सिंहस्थ 2028 महापर्व के लिए कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक कुल 410 मीटर लंबे मार्ग में चौड़ीकरण कार्य के तहत 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान कंठाल चौराहे पर 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाकर सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। वहीं प्राचीन श्री सती माता द्वार का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। कुल 410 मीटर लंबे मार्ग में 310 मीटर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक किए जा रहे चौड़ीकरण कार्य में स्थानीय निवासी और दुकानदारों द्वारा स्वेच्छा से अपने मकान और दुकान का निर्माण तोड़कर चौड़ीकरण कार्य में सहयोग किया जा रहा है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देश भर में आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा छठ महापर्व का तीसरा दिन, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य
  • भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर जीती वनडे सीरीज, 7 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ा
  • ‘माओवादी आतंक ने सबसे ज्यादा आदिवासियों को नुकसान पहुंचाया’, पीएम मोदी का बड़ा बयान
  • जननायक बिरसा मुंडा अपने समाज और राष्ट्र हितैषी कार्यों और आदर्शों के बल पर हो गए पूजनीय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • देश का नक्सलवाद के दंश से मुक्त होना, हमारी बड़ी उपलब्धि

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme