Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

अटल जी ने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया, इसलिए कहलाए ‘अजातशत्रु’: अमित शाह

Posted on August 16, 2026August 16, 2026 by admin

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले लंबे समय तक विपक्ष में रहकर राजनीति की, लेकिन इस दौरान उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। यही वजह है कि अटल जी को ‘अजातशत्रु’ यानी ऐसा व्यक्ति जिसके कोई शत्रु न हों, के रूप में जाना जाता है।

अमित शाह ने यह बात आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने यहां पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का अनावरण किया और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अटल जी ने हमेशा ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और देशहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए।

गृहमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में जनजातीय कार्य मंत्रालय की स्थापना की गई थी। उन्होंने जनजातीय समुदायों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कीं। अमित शाह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने भी अटल जी की इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए जनजातीय समुदायों के अधिकारों और हितों की सुरक्षा के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।

अमित शाह आज दोपहर बाद राजस्थान के अलवर भी जाएंगे। वहां वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक: पीयूष गोयल ने WTO नियमों के तहत निष्पक्ष व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती पर दिया जोर
  • केन्‍द्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने नवीन न्‍याय संहिताओं पर केंद्रित भव्‍य प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
  • मध्यप्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरे सिंडिकेट को किया जाएगा ध्वस्त : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के अनुसंधान से विकास के संकल्प को साकार करेगी मध्यप्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • श्वेत क्रांति 2.0: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की सीएम डॉ. मोहन यादव की तारीफ, आज मिली सौगातों से डबल होगी गौपालकों की आय

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme