आप भी जानते है जैसे जैसे दुनिया आगे बढ़ रही है मेडिकल साइंस भी तरक्की कर रहा है और इससे जुड़े कई हैरान करने वाले मामले देखने को मिलते है। आज हम आपके लिए ब्रिटेन से एक ऐसा ही मामला लेकर आये है, इस मामले के अंतर्गत एक महिला ने ऑनलाइन बेबी को जन्म दिया। हैरानी की बात यह है की महिला ने बिना किसी पार्टनर के इस बेबी को जन्म दिया।
आपको बता दे की महिला ने ऑनलाइन स्पर्म मंगवाया था और इस बेबी को महिला ई-बेबी कह रही है। यह महिला 33 साल की है और इसका नाम स्टेफनी है। आपको बता दे की इस महिला का अपने पति से तलाक हो चूका है और महिला को अपने पहले पति से एक बेटा है और महिला दूसरे बच्चे को जन्म देना चाहती थी।
पर महिला अपने पति से अलग हो चुकी थी इसलिए उसने यह तरकीब निकाली। आपको बता दे की महिला और किसी नए रिलेशन में नहीं पड़ना चाहती थी। यहाँ तक की महिला के पास इतने पैसो की भी व्यवस्था नहीं थी की वह आईवीएफ करवाए, इसलिए महिला ने इस बारे में तमाम जानकारी इकठी की और अपने दोस्तों को भी इस बारे में बताया।
फिर स्टेफनी ने आख़िरकार तरीका ढूंढ निकाला और एक बेबी ऐप्प के जरिये स्पर्म आर्डर किया और साथ ही एक इनसेमिनेशन किट भी मंगवाया। जब तक यह चीज उसके पास पहुंची, महिला ने यूट्यूब से इसका उपयोग कैसे करते है इसकी जानकारी निकाल ली थी। स्पर्म आर्डर करने के बाद स्पर्म डोनर खुद घर तक स्पर्म देने आया। जिसके बाद महिला ने इनसेमिनेशन किट की मदद से उस स्पर्म का यूज़ किया।
महिला ने पहली ही कोशिश में बेबी को कंसीव कर लिया और महिला को एक बेटी हुई। महिला का मानना है की यह किसी चमत्कार से कम नहीं है और यह एक प्रकार का ऑनलाइन बेबी है। महिला बहुत खुश थी की उसे अपनी पसंद का स्पर्म डोनर मिल गया था।