महिला ने मांगी Kiss तो शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को चूमा, इतनी सी बात पर ले ली जान

ajab gajab news

सोशल मीडिया पर एक बेहद ही चौकाने वाला मामला देखने को मिल रहा है। जिसमे एक लड़की ने अपने रूममेट को उसकी गर्लफ्रेंड को किस करने का बोला। शख्स के मना करने पर वह उसे गोली मार देती है।

मामला अमेरिका का है, जहा एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को ‘किस’ कर रहा था। पास बैठी लड़की को यह देख जलन होने लगी, उनसे उस शख्स को किस करने के लिए कहा, लेकिन युवक ने महिला को किस करने से मना कर दिया। इस बात से गुस्साई महिला ने उस शख्स को गोली मार दी। महिला ने जिस शख्स को गोली मारी वह उसका रूममेट था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार इलिनॉइस की रहने वाली क्लॉडिया रेजेंडीज फ्लोरेंस 28 साल की है। वह अपने एक 29 साल के दोस्त जेम्स पी जोन्स और उसकी गर्लफ्रेंड के साथ अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई थीं।

viral news

पिछले हफ्ते तीनों एक साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। जेम्स अपनी गर्लफ्रेंड को किस करने लगे थे।जिसके बाद क्लॉडिया को ईर्ष्या होने लगी। इसके बाद क्लॉडिया ने जेम्स को फिर अपनी गर्लफ्रेंड को किस करने के लिए कहा। जेम्स ने क्लॉडिया की बात मानने से मना कर दिया। इसके बाद क्लॉडिया जेम्स की गर्लफ्रेंड को कहती है कि वो जेम्स को किस करे। मगर गर्लफ्रेंड ने भी क्लॉडिया की इस डिमांड को मानने से मना कर दिया। क्लॉडिया ने दोनों को काफी फाॅर्स किया कि वो दोनों एक दूसरे को किस करे। जब दोनों ने बात नहीं मानी तो क्लॉडिया को गुस्सा आ गया और उसने तकिया के नीचे रखी जेम्स की पिस्टल निकाली और उसकी तरफ तान दिया।

viral news

जेम्स ने खुद को बचाने के लिए क्लॉडिया को काफी समझने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी और उसने गोली जेम्स के सीने पर चला दी जिससे जेम्स की मौत हो गयी। इसके बाद जेम्स की गर्लफ्रेंड ने तुरंत पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंची और वहां से बंदूक बरामद कर ली। इसके बाद पुलिस के सामने क्लॉडिया ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया।

सोशल मीडिया साइट्स पर कई लोगों ने इस खबर के बारे में लिखा है कि क्लॉडिया भी जेम्स से प्यार करती थी और वो उनकी गर्लफ्रेंड को रास्ते से हटाना चाहती थी। बताया जा रहा है कि, क्लॉडिया 3 बच्चों की मां हैं और अपने पति से अलग रहती हैं। फिलहाल क्लॉडिया जेल में बंद है। और पुलिस द्वारा कलॉडिया पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का चार्ज लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top