आपने अक्सर कई बार सुना होगा की लड़कियां ब्रा क्यों पहनती है, कहते है एक लड़की के लिए ब्रा पहनना बहुत ही जरुरी होता है। जब पुरे दिन ब्रा पहनने के बाद एक लड़की ब्रा का हुक खोलती है तो वही जानती है की उसे क्या सुख मिलता है। आपने सुना होगा जब आप 8 वीं या 9 वी क्लास में होंगी तब आपकी माँ ने आपसे कहा होगा की अब तुम्हे ब्रा पहनना चाहिए अब तुम्हारे शरीर में बदलाव आना शुरू हो गए है।
एक बात है हम ब्रा पहनने के बाद कितना ही कॉंफिडेंट महसूस करले लेकिन जब बात उसको उतारने की आती है तो एक अलग ही सुकून सा महसूस होता है। ये तो साफ है की ब्रा एक मुसीबत होती है जो हमने खुद ली है। ब्रा पहनने के बाद भले एक लड़की बाहर जाने पर अपने आप को खूबसूरत समझती है पर जब वह लड़की बिना ब्रा के घर में होती है तो अपने आप को ज्यादा खुश देखती है।
Read More : क्या सच में ब्रेस्ट को प्रेस करने से बढ़ता है उनका आकार? जानें स्तनों से जुड़े 6 मिथकों की सच्चाई डॉक्टर से
इसकी वजह यह है क्योकि घर पर वह बिना ब्रा के कूदती है, उछलती है और डांस करती है पर उसे कोई कुछ बोलने वाला या घूरने वाला नहीं होता है, न कोई उसे टोकता है न ही कोई उसके ऊपर हँसता है। कभी कभी सोचने में आता है की ब्रा सिर्फ सामाजिक फायदे है शारीरिक नहीं। चलिए हम बताते है की क्यों जरुरी है ब्रा पहनना।
कहा जाता है की एक लड़की को शेप बनाने और अपने फिगर को निखारने के लिए ब्रा पहनना बहुत ही जरुरी है। कहते है की जो लड़की ब्रा नहीं पहनती उसकके शरीर की सुंदरता खत्म होजाती है। अक्सर लोगो का मानना होता है की एक औरत के शरीर में सबसे आकर्षक उसके स्तन ही होते है इसलिए उनका सही होना बहुत ही जरुरी है।